मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्र अंकित साह को दिया गया लैपटॉप, आगे भी टॉपर्स को मिलेगा सम्मान: मधु कोड़ा

On: July 19, 2025 9:17 PM
Follow Us:

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, छात्रों को दी बधाई, शिक्षा को बताया समाज का आधार

चाईबासा/नोवामुंडी ( जय कुमार ) नोवामुंडी इंटर कॉलेज, पश्चिमी सिंहभूम में आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह – 2025” में पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया और मंच से पूरे सिंहभूम क्षेत्र के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अपने प्रभावशाली संबोधन में श्री कोड़ा ने कहा—

“शिक्षा ही किसी समाज की असली शक्ति है। पश्चिमी सिंहभूम के छात्रों में अपार क्षमता है, जरूरत है उन्हें अवसर देने की।”
“इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज, आईटीआई और कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना में मेरा संकल्प यही था कि हमारे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र के बच्चे भी उच्च शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ें।”

उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के पक्षधर रहे हैं। इंटर साइंस में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अंकीत साह को लैपटॉप प्रदान किया गया, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा पहले से की गई घोषणा के तहत दिया गया।

श्री कोड़ा ने यह भी स्पष्ट किया—

“भविष्य में भी जो छात्र विश्वविद्यालय या राज्य स्तर पर टॉप करेगा, उसे लैपटॉप या अन्य प्रेरणादायक पुरस्कार दिए जाएंगे।”

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ जैसे “हो”, “संथाली”, “संबलपुरी”, “झारखंडी” और “साउथ इंडियन” नृत्य हुए, जिनमें छात्रों की प्रतिभा देखने योग्य थी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे:

श्री अतीन चटर्जी, महाप्रबंधक, टाटा स्टील, नोवामुंडी
श्री नेसार अहमद, GB फाउंडर सदस्य श्री सुरेश कुमार ड्रोलिया, महाप्रबंधक, श्री बालाजी इंडस्ट्रीज़, एवं सभी स्कूल के प्राध्यापक, शिक्षक और प्रशासनिक पदाधिकारीगण की गरिमामय उपस्थिति रहा कार्यक्रम का संचालन योजनाबद्ध और गरिमामय वातावरण में हुआ। समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा ने कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी की कैडेट एंगिल हर्षरानी मिंज का एएचएफ वुमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत पहले दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ

ONTHHPC Cadets ने Odisha को दिलाई Junior Men National Championship में शानदार जीत

जमशेदपुर में 10 अगस्त से शुरू होगी ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगा एनटीएचए

Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यश वीर सिंह और तेजस्विन शंकर को कांस्य, यामिनी मौर्य ने जूडो में दिलाया रजत

Commonwealth Games 2026: जूडो में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Leave a Comment