मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सरिया में बड़ी चोरी: व्यवसाई के घर से लाखों के जेवर व नकदी पार, आक्रोश में सड़क जाम

On: August 22, 2025 2:43 PM
Follow Us:

सरिया /गिरिडीह: 22 अगस्त 2025 देर रात – सरिया थाना क्षेत्र के हटिया टांड़ में बीती रात हुई बड़ी चोरी, करीब डेढ़ से दो बजे अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्थानीय व्यवसाई कैलाश कुमार मंडल के घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और सीधे छत के रास्ते गृहस्वामी के कमरे तक पहुंच गए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चोरों ने बड़ी चालाकी से कमरे का ताला भी तोड़ दिया और वहां रखे सोना-चांदी व डायमंड के जेवरात, साथ ही करीब 15 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

चोरी हुआ सामान

  • सोने की अंगूठी – 10 पीस
  • सोने की चेन – 2 पीस
  • डायमंड ज्वेलरी – कुछ पीस
  • चांदी की पायल
  • नकद राशि – लगभग 15 लाख (लोन की रकम)
  • व्यापार के लिए रखे करीब 5-6 लाख रुपए

पीड़ित का बयान

गृहस्वामी कैलाश कुमार मंडल ने बताया –

“घर बनाने के लिए मैंने 15 लाख का लोन लिया था। इसके अलावा व्यापार का भी करीब 4-5 लाख नगद घर में रखा हुआ था, जो किसी महाजन को देना था। लेकिन सबकुछ चोरी हो गया।”

आक्रोश में सड़क जाम

घटना की सूचना पुलिस को तुरंत दी गई, लेकिन कार्रवाई में देरी से आक्रोशित स्थानीय लोगों और व्यापार संघ के सदस्यों ने माले (भाकपा माले) के नेतृत्व में रांची-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

बाद में प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को आश्वासन दिया कि मामले का जल्द खुलासा होगा और दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया।

नेताओं की सक्रियता

घटना के बाद माले के पूर्व विधायक बिनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया।

यह चोरी की घटना पूरे इलाके में सनसनी का विषय बनी हुई है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बन सके।

जिला संवाददाता- संतोष कुमार तरवे की रिपोर्ट

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment