मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

JEE-MAIN में देशभर में 2nd स्थान पाने वाले लखन महाली को सांसद जोबा माझी ने किया सम्मानित

On: July 13, 2025 4:31 PM
Follow Us:
JEE-MAIN: देशभर में 2nd स्थान पाने वाले लखन महाली को सांसद जोबा माझी ने किया सम्मानित

JEE-MAIN : सरायकेला-खरसावां जिले के एक छोटे से आदिवासी गांव रापचा के दिव्यांग छात्र लखन महाली ने जेईई मेन परीक्षा 2025 में एसटी/एससी पीडब्ल्यूडी श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शुक्रवार को स्वयं उनके घर पहुंचीं और उन्हें सम्मानित किया।

सांसद ने लखन महाली को बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, रापचा पंचायत की मुखिया सुखमती माडी, पूर्व मुखिया जवाहर लाल महाली, झामुमो नेता जॉनी हाजरा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सांसद जोबा माझी ने कहा कि लखन महाली ने सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद जो सफलता हासिल की है, वह पूरे सिंहभूम संसदीय क्षेत्र और झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लखन की कहानी यह साबित करती है कि अगर दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी बाधा लक्ष्य को पाने से नहीं रोक सकती।

उन्होंने लखन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अगर आगे की पढ़ाई या करियर में किसी भी तरह की सहायता की जरूरत हो, तो वे हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। सांसद ने लखन को अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपे ऐसे होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

लखन महाली की सफलता ने न सिर्फ उनके गांव रापचा, बल्कि पूरे जिले में उत्साह का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने भी उनके प्रयास की सराहना की है और इसे संघर्ष, आत्मविश्वास और लगन का प्रतिफल बताया है।

  • जय कुमार
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment