मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

धालभूम प्रखंड के मौदाशोली, महुलीशोल पंचायत में सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण

On: March 16, 2026 9:51 PM
Follow Us:

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया गया क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सोमवार को धालभूम प्रखंड अंतर्गत मौदाशोली पंचायत के चीरूगोड़ा गाँव एवं महुलीशोल पंचायत के बिहिन्दा गाँव का क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने भ्रमण के दौरान धालभूम प्रखंड अंतर्गत मौदाशोली पंचायत के चीरूगोड़ा गाँव में सिनी टाटा ट्रस्ट के सहयोग से संचालित सोलर आधारित पेयजलापूर्ति योजना का अवलोकन किया तथा इसके तहत गांव के लगभग 35 घरों में 24X7 जलापूर्ति के संचालन एवं रख-रखाव के लिए गठित जल नल समिति (खरखाव समिति) के सदस्यों से संवाद कर योजनाओं के सतत संचालन पर चर्चा की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस दौरान उन्होने आजीविका मिशन के अंतर्गत पॉली हाउस का निरीक्षण करते हुए मृदा रहित विधि से तैयार की जा रही सब्जियों की नर्सरी का अवलोकन किया। साथ ही सोलर अधारित माईक्रो लिफ्ट सिंचाई के माध्यम से लगभग 5 एकड़ भूमि में की जा रही सब्जी खेती, मशरूम उत्पादन को भी देखा एवं किसानों को प्रोत्साहित किया।

THE NEWS FRAME


उपायुक्त ने गाँव में स्वच्छता माहवारी अभियान के तहत स्थानीय तकनीक की सहायता से ग्रामीणों द्वारा सैनेटरी पैड निस्तारण की अभिनव विधि की सराहना की तथा इसे अन्य क्षेत्रों में भी अपनाने योग्य पहल बताया।


धालभूमगढ़ में आदिवासी नारी उत्थान आजीविका प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा लगभग 3000 महिलाओं को आजीविका से जोड़ने हेतु संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

THE NEWS FRAME


इसके अतिरिक्त महुलीशोल पंचायत के बिहिन्दा गाँव में मल्टी विलेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण कर पेयजल की गुणवत्ता एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होने पर्यावरण संरक्षण के उदेश्य से प्लांट परिसर में पौधा रोपन किया।
मौके पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के Kulgam में आतंकी हमला दो प्रवासी हिंदू मजदूरों की हत्या पहलगाम हमले जैसा पैटर्न आने की आशंका

Nepal के मधेश क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा तीन लोगों की मौत कई जिलों में कर्फ्यू सरकार ने शुरू की शांति बहाली की पहल

एक पौधा भविष्य के नाम अभियान के तहत सोनारी दोमुहानी संगम घाट पर हुआ Tree Plantation पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

Eknath रानडे संगठन कौशल दूरदृष्टि और संकल्प से साकार हुआ विवेकानंद शिला स्मारक का स्वप्न

Chakradharpur मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Rashmi इलेक्ट्रॉनिक में 44.64 लाख की चोरी का खुलासा साहेबगंज के चार आरोपी गिरफ्तार कई सामान बरामद

Leave a Comment