मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

महिला फुटबॉल को लेकर अहम बैठक, फरवरी में मैच शुरू कराने पर बनी सहमति

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 4, 2026 10:39 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 04 At 7.44.05 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर | झारखंड में महिला फुटबॉल को नई दिशा देने और बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आज जे आर डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप स्थित पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कमलेश गिरी, अनिल मौर्य, कृष्णा पांडेय, मधु रॉय, इन्द्रजीत कौर, दलजीत कौर, बुद्धन सर, मोहम्मद शाहिद सहित कई खेलप्रेमी, प्रशिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य विषय महिला फुटबॉल मैचों के आयोजन को लेकर रहा। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत से इस बात पर जोर दिया कि किसी भी स्थिति में फरवरी माह के दौरान महिला फुटबॉल मैच की शुरुआत की जानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते प्रतियोगिताएं शुरू होती हैं, तो इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें निरंतर अभ्यास एवं प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 14 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को WFFI के माध्यम से विशेष अवसर और मंच प्रदान किया जा रहा है, जिसमें झारखंड की महत्वपूर्ण भूमिका रहने की पूरी संभावना है। झारखंड की बेटियों को फुटबॉल के क्षेत्र में आगे लाने के लिए एक सुदृढ़ योजना के तहत प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और प्रतियोगिताओं के आयोजन पर विचार किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल सही मार्गदर्शन, संसाधन और निरंतर समर्थन की। महिला फुटबॉल को बढ़ावा देकर न सिर्फ राज्य की बेटियों को पहचान मिलेगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड का नाम रोशन होगा।

बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि आगामी दिनों में स्कूलों और स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें संगठित रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अभिभावकों और समाज को भी इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।

अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि महिला फुटबॉल को सशक्त बनाने के लिए वे मिलकर कार्य करेंगे और फरवरी में प्रस्तावित मैच को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment