📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करनडीह-परसुडीह मुख्य सड़क का तत्काल निर्माण और अन्य समस्याओं का समाधान।

On: July 2, 2024 7:32 PM
Follow Us:
करनडीह

विषय: करनडीह परसुडीह मेन रोड का अबिलम्ब निर्माण करने के सम्बन्ध में।

महोदय,
सादर पूर्वक कहना है की मेरे मंडल छेत्र अंतर्गत पड़ने वाली मुख्य सड़क एवं बिभिन्न बिषयो पर आपका ध्यानाकर्षण करना चाहता हूँ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

1. करनडीह चौक से लेकर शीतला चौक परसुडीह की मेन सड़क जो की जल की पाइपलाइन व बिजली का तार का अंडरग्राउंड बिछाने पर इस रोड की स्तिथि बहुत ही जर्जर हो चुकी है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है।

यह भी पढ़े :भूईयाडीह बकती बस्ती वासियों ने डॉ. अजय कुमार को किया सम्मानित।

2. उत्तरी करनडीह पंचायत में पड़ने वाले पुराने तहसील कार्यालय के सामने एक नाला है जो की काफी दिनों से जाम हो गया है और रोड पर नाले का पानी बह रहा है। आपको मै बताना चाहता हूँ की यह नाला थोड़ी दूर जाकर रोड के निचे से पार करता है और करनडीह रेलवे क्रासिंग के बगल में लाइन टोला बस्ती से गुजरता है जो की कच्चा है और उसका भी जाम के कारण पूरा पानी रोड में बहता है और बारिश के समय में पानी घरो में आ जाता है।

 

3. पेयजल योजना के तहत जो भी कनेक्शन घरो में दिया गया हो या रोड से पार किया हो वो बहुत सी जगहों पर लीक कर रहा है जिसको की मुखिया और सम्बंधित बिभाग को जानकारी देने पर बहुत बिलंभ से कार्य को किया जाता ही आज शुद्ध पेयजल की कितनी किल्लत है यह हम सभी जानते है।
4. करनडीह चौक पर अनियंत्रित गाड़ी की पार्किंग, बस पढ़ाओ के कारण रोज जाम लग जाता है जो की घंटो तक रहता है जिसके कारण आम जनमानस को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़े :करीम सिटी कॉलेज, मानगो, मनोविज्ञान विभाग ने आयोजित किया एकदिवसीय कार्यशाला।

इसीलिए मै आपसे नम्र निवेदन करता हूँ की ऊपर दिए गए बिषयों पर त्वरित करवाई कर आम जनमानस को सुगमता प्रदान की जाए।
आपका विश्वासी,
चंचल चक्रवर्ती
मंडल अध्यक्ष

इस मौके पर मुख्यत रूप से चनँल चक्रवर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुबोध झा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय चौबे मंडल महामंत्री वरुण सिंह, उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, मंत्री सेरमा बेरा, मदन दास, ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, एस सी मोर्चा अध्यक्ष विश्वनाथ मुखी, अमित्रज सिंह, सोमनाथ पाल और अन्य कार्यकर्ता।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment