
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) : Golmuri Crime News में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जहाँ पूर्वी सिंहभूम पुलिस (East Singhbhum Police Action) ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को अवैध हथियारों (Illegal Weapons) के साथ गिरफ्तार किया है। यह Jamshedpur Arms Recovery ऑपरेशन नागदा बस्ती, सलाई सी ब्लॉक में अंजाम दिया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा यादव के घर में कुछ अपराधी बदला लेने की नियत से इकट्ठा हुए हैं और वे हथियारों से लैस हैं। थाना प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने घर की घेराबंदी कर Illegal Weapons Seizure की कार्रवाई की।
Golmuri Crime News, गिरफ्तार अपराधी:
- बीर सिंह उर्फ रिक्शा चालक – नामदा बस्ती
- राजा यादव – सी ब्लॉक, गोलमुरी
- रवि कुमार राव – गानक नगर
- विक्की सिंह गिल उर्फ कुण्डी – धागा ओलीडीह
Golmuri Crime News, बरामदगी:
- 2 देशी कट्टे
- 12 जिंदा कारतूस
- 3 मोबाइल फोन
- 1 धारदार चापड़
Vikki Singh Gill Criminal Record:
गिरफ्तार अपराधी विक्की सिंह गिल उर्फ कुण्डी का criminal record बेहद गंभीर है। उसके खिलाफ सीतारामडेरा, सिदगोड़ा, गोलमुरी, बर्मामाइंस और बिरसानगर थाना में कुल 7 केस दर्ज हैं।
पुलिस की यह East Singhbhum Police Action एक बड़ी वारदात को टालने में कामयाब रही। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।










































