मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

कुमारडुंगी में दरिंदगी की हदें पार — 13 वर्षीय बच्ची के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 6, 2025 9:21 PM
Follow Us:
Add A Heading 3 5
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

झारखण्ड/कुमारडुंगी (जय कुमार): चार दरिंदों ने मिलकर एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात सोमवार रात अंगरडीहा चौक के पास हुई, जब आरोपियों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा किया और पूरी रात अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ हैवानियत की।

कुमारडुंगी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दो आरोपियों से जान-पहचान हुई थी। सोमवार को एक आरोपी उसे यह कहकर बाइक पर बैठा ले गया कि वह उसे उसकी मौसी के घर छोड़ देगा। इसके बाद उसने अपने अन्य साथियों को बुलाया और बच्ची को सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी अस्मिता को रौंद डाला। घटना के दौरान मासूम पीड़िता चिल्लाई, परंतु उसे किसी से मदद नहीं मिली।

हद तो तब हो गई जब दरिंदों ने बच्ची के पुरे कपड़े तक फाड़ दिए और उसे बार-बार धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो जान से मार देंगे। वारदात के बाद सुबह बाजार खुलने पर आरोपियों ने पीड़िता को नए कपड़े खरीदकर दिए और एक बस में बैठाकर उसे वहां से रवाना कर दिया। दरिंदों ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप करा दिया।

वहशियों के चंगुल से बचकर उसने किसी तरह कॉल रिसीव की और अपने पिता से बचाने की गुहार लगाई। इसी बीच वहशियों ने फोन छीन लिया और फ़ोन को बंद कर दिया। पिता को अनहोनी की आशंका हुई तुरंत दूसरे नंबर से घर पर संपर्क किया। पता चला नहीं हैं तो खोजबीन शुरू कर दी।

पूरी रात खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह पीड़िता की मां कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के एक गांव के लिए रवाना हुई। तब सुबह एक चौक पर बच्ची अपनी मां को मिल गई, जहां उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद मां-बेटी ने नजदीकी थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

शिकायत के बाद कुमारडुंगी थाना प्रभारी विनोद पासवान और मंझारी थाना प्रभारी दिलीप मांझी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता के फटे कपड़े बरामद किए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पास के गांव से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। शेष दो की तलाश जारी है।

पुलिस ने परिवार कों भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment