मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हथियार सहित चार अपराधी गिरफ्तार, कुख्यात रिंकू सेठ गिरोह से संबंध का खुलासा

On: October 24, 2025 7:22 PM
Follow Us:
पूर्वी सिंहभूम पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हथियार सहित चार अपराधी गिरफ्तार, कुख्यात रिंकू सेठ गिरोह से संबंध का खुलासा

जमशेदपुर, 23 अक्टूबर 2025: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के नया रोड स्थित जंगल में अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को धर दबोचा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। इस पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक सुनील चौधरी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर सर्च अभियान चलाया। जंगल में चार संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक गोली बरामद हुई और उनकी निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखी एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली और एक खोखा भी बरामद किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि यह हथियार कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा (पता– विश्वकर्मा कॉलोनी, ओलीडीह, जमशेदपुर) ने पुलिस की दबिश बढ़ने पर उन्हें छुपाने के लिए दिया था। रिंकू सेठ 22 अक्टूबर को जेल भेजा गया था। उसके गिरोह के सदस्य आगे की साजिश रचने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने छापेमारी कर सभी को दबोच लिया।

वीडियो देखें

पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि रिंकू सेठ, अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य है और चोरी, रंगदारी, छिनतई, फायरिंग व हत्या जैसे मामलों में संलिप्त रहा है। वह युवाओं को अपने गिरोह में शामिल कर गैर-कानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल करता था।

जब्त सामान:
1️⃣ देशी पिस्टल – 01
2️⃣ 7.65 एमएम जिंदा गोली – 01
3️⃣ 8 एमएम गोली – 01
4️⃣ खोखा – 01

गिरफ्तार अपराधी:
1️⃣ रोहित लोहार उर्फ गॉड बाबा (22 वर्ष) — मानव विकास स्कूल के पीछे, गरुड़बासा, प्रकाशनगर, थाना बिरसानगर
2️⃣ गौरव गोस्वामी (24 वर्ष) — नियर पुष्पा अपार्टमेंट, घोड़ाबांधा, थाना गोविंदपुर
3️⃣ सन्नी सिंह उर्फ श्रेष्ठ सिंह (25 वर्ष) — शिव मंदिर रोड, हलुदबनी, थाना परसुडीह
4️⃣ हिमांशु कुमार उर्फ किट्ट (23 वर्ष) — जनता फ्लैट, छोटा गोविंदपुर, थाना गोविंदपुर

सभी आरोपी पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चारों के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट, और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं।

छापामारी दल:

  • श्री सुनील चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, नगर
  • पवन कुमार, थाना प्रभारी, गोविंदपुर
  • चंद्रशेखर पिंगुआ, अ.नि., गोविंदपुर
  • सर्वजीत कुमार, अ.नि., गोविंदपुर
  • रविशंकर कुमार, स.अ.नि., गोविंदपुर
  • गोविंदपुर थाना रिजर्व गार्ड

पुलिस ने बताया कि इस अभियान से एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment