मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

ED और राज्यपाल के जरिए झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने की साज़िश लोकतंत्र और संविधान विरोधी कदम – माले

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: January 30, 2024 1:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

रांची | झारखण्ड 

महात्मा गांधी शहादत दिवस पर भाकपा-माले राज्य सचिव मनोज भक्त,माले नेता क्रमशः जगरनाथ उरांव, विनोद लहरी,सुदामा खल्को, भीम साव, सिनगी खल्को,दयाल चंद पंडित,मोहर राम समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी।  इस अवसर पर पार्टी राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि देश में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे राज कायम किया जा रहा है। आज नाथूराम गोडसे के अनुयायी मोदी एवं संघ परिवार संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रहे है। ईडी, सीबीआई समेत सभी सरकारी एजेंसियां भाजपा के राजनीतिक हित के लिए केवल विपक्षी दलों के नेताओं को निशाने पर ले रही है। 

THE NEWS FRAME

हेमंत सोरेन से जब ईडी ने गत 20 जनवरी को 7 घंटे पुछताछ कर चुकी है तो फिर तुरंत सम्मन जारी करना और दिल्ली रांची स्थित उनके आवास पर पुछताछ करने के लिए पहुंचना आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष को कमजोर करने की साज़िश है। बिहार में लालू -तेजस्वी यादव, बंगाल में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी और झारखंड में हेमंत सोरेन को इसलिए टार्गेट किया जा रहा क्योंकि इंडिया गठबंधन में उपरोक्त सभी ने सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। 

राम मंदिर और ईवीएम में छेड़छाड़ के बावजूद आगामी लोकसभा चुनाव में हार के डर से मोदी जी घबराये हुए हैं। भाकपा माले ने ईडी के राजनीतिकरण पर अविलंब रोक लगने की मांग की है अन्यथा झारखंडी जनता सड़क पर उतर कर झारखंड से भाजपा और ईडी के गठबंधन को उखाड़ फेंकेगी।

THE NEWS FRAME

Leave a Comment