मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

शीतलहर का कहर: पूर्वी सिंहभूम में 9–10 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: January 8, 2026 9:07 PM
Follow Us:
Jan 8 2026 08 56 53 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • अत्यधिक ठंड को देखते हुए उपायुक्त का आदेश, छात्रों को राहत

पूर्वी सिंहभूम। भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले कुछ दिनों तक ठंड एवं शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की पठन–पाठन गतिविधियां, दिनांक 09.01.2026 से 10.01.2026 तक पूर्णतः स्थगित रहेंगी।

Image

विद्यालय प्रबंधन के लिए सख्त निर्देश

  • सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश।
  • छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील।

प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

  • यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकेंगे।
  • परीक्षा संचालन में छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश।

सरकारी विद्यालयों में शिक्षक रहेंगे उपस्थित

  • सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए विद्यालय खुले रहेंगे।
  • शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर
    eVV पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करेंगे
    गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

शीतलहर और अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन का यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment