मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त का पटमदा दौरा: विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्कूलों का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

On: September 4, 2024 9:05 PM
Follow Us:
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त का पटमदा दौरा: विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्कूलों का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने पटमदा प्रखंड का दौरा कर वहां चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्कूलों, और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।

पटमदा भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने बिडरा पंचायत के अंतर्गत आने वाले मध्य विद्यालय माचा का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने पाया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के तहत मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। इस पर उपायुक्त ने शिक्षिका सीमा डे को सख्त निर्देश दिया कि बच्चों को मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन का स्वाद भी चखा और शौचालय की खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्कूल की साफ-सफाई को सुधारने के निर्देश भी दिए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : सिंहभूम चैम्बर ने जीएसटी ग्रिवांस रिड्रेसल काउंसिल की मीटिंग में चीफ कमिश्नर सेन्ट्रल जीएसटी को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा

उपायुक्त ने सभी कक्षाओं, स्मार्ट क्लास और सीसीटीवी का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिक्षिका द्वारा जानकारी दी गई कि विद्यालय में कुल 308 बच्चे पढ़ते हैं और वहां केवल दो शिक्षक हैं।

इसी क्रम में, उपायुक्त ने माचा में आयोजित कृषक पाठशाला का भी निरीक्षण किया। 25 एकड़ में बनाई जा रही इस कृषक पाठशाला की निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि यह पाठशाला इस क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी, जहां उन्हें नई तकनीकों की जानकारी के साथ उन्नत कृषि उत्पादों के लिए प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा। उन्होंने किसानों को नई तकनीक और उच्च मूल्यवर्धक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया, जिससे उन्हें आजीविका के लिए अन्यत्र पलायन नहीं करना पड़े।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ेंसभी क्षेत्रों में शिविर लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को जोड़ा जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment