मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

300 रुपए प्रतिमाह नहीं देने पर गणिनाथ के समीप लॉन्ड्री को तोड़वाया जुस्को के लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी।

On: September 10, 2025 10:51 AM
Follow Us:

जुस्को लैंड डिपार्टमेंट पर आरोप: 300 रुपए प्रतिमाह नहीं देने पर गरीब की लॉन्ड्री तोड़वाने का मामला

जमशेदपुर। गणिनाथ के समीप चल रही एक गरीब की लॉन्ड्री को जुस्को लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी द्वारा तोड़वाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिकारी ने ₹300 प्रतिमाह नहीं देने पर यह कार्रवाई करवाई।

बजरंग सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गणिनाथ सेवा संस्थान के सामने टाटा स्टील की खाली जमीन पर संजय रजक नामक व्यक्ति अपनी आजीविका चला रहे थे। संजय रजक हार्ट के मरीज हैं और उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी रोज़ी-रोटी का एकमात्र साधन यही लॉन्ड्री थी।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

धर्मवीर कुशवाहा ने आरोप लगाया कि –

  • लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी ने निजी स्वार्थवश गुंडों के माध्यम से लॉन्ड्री को बार-बार तोड़ा।
  • एग्रिको के ख़ावगली इलाके में प्रत्येक ठेला चालक से ₹300 प्रतिमाह वसूला जाता है।
  • संजय रजक को जातिसूचक गालियाँ दी गईं और जबरन हटाने की कोशिश की गई।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टाटा स्टील उस खाली जमीन को बाउंड्री कर सुरक्षित नहीं करता है तो संजय रजक का दुकान वहीं पर चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संजय रजक लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई (केस दर्ज) करेंगे।

इस प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया है और गरीब की आजीविका से जुड़े इस विवाद ने प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment