मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Won A Medal Again – राजेंद्र विद्यालय की तीसरी कक्षा की छात्रा दीपिका सोय ने फिर जीता पदक

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 13, 2025 9:08 PM
Follow Us:
Add A Heading 14 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • Won a medal again : Deepika Soy, a third class student of Rajendra Vidyalaya, won a medal again
  • झारखंड राज्य वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, कांस्य पदक किया नाम

जमशेदपुर : राजेंद्र विद्यालय, जमशेदपुर की तीसरी कक्षा की छात्रा दीपिका सोय ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रांची के लॉन बॉल स्टेडियम में आयोजित 21वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर व जूनियर वुशु प्रतियोगिता में दीपिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया।

A 2

दीपिका वर्तमान में डिमना क्लब में कोच विजय सोय के मार्गदर्शन में वुशु का प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रतियोगिता में राज्य भर से आए युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जहां दीपिका की कला और अनुशासन ने निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान खींचा।

Read More : Self-reliance : आत्मनिर्भरता की ओर एक सफल कदम: सबर समुदाय की मनु सबर बनीं प्रेरणा की मिसाल

🏅 पदक विजेताओं की सूची:

  • ख़ुशी कुमारी – स्वर्ण पदक (गोल्ड)
  • लीलावती कुमारी – रजत पदक (सिल्वर)
  • पूनम कुमारी – कांस्य पदक (ब्रॉन्ज)
  • दीपिका सोय – कांस्य पदक (ब्रॉन्ज)

दीपिका के पिता बादल सोय ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा,

“दीपिका लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर न सिर्फ जमशेदपुर, बल्कि पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले का नाम रोशन कर रही है। वह अभी छोटी है, लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में वह राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा से देश का नाम गौरवान्वित करेगी।”

यह प्रतियोगिता राज्य के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का एक अहम मंच प्रदान करती है, जहां दीपिका जैसी प्रतिभाएं अपनी मेहनत और लगन से उदाहरण पेश कर रही हैं। दीपिका की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय और परिवार, बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied