मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

CRIME: कोवाली में लूट की साजिश नाकाम, पिस्टल और गोली के साथ अशोक गौड़ धराया

On: July 16, 2025 9:26 PM
Follow Us:
कोवाली में लूट की साजिश नाकाम, पिस्टल और गोली के साथ अशोक गौड़ धराया

कोवाली (पूर्वी सिंहभूम): कोवाली थाना इलाके में एक बार फिर पुलिस ने अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए लूट की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। केस संख्या-30/2025 (धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट) के तहत 40 साल का वांछित अपराधी अशोक गौड़, ग्राम मंगलासाई, को गंगाडीह से हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कोवाली में क्या हुआ था?

14 जुलाई को एक केस (सं. 29/2025) की जांच में निकली पुलिस टीम 15 जुलाई की रात करीब 8 बजे इलाके में गश्ती कर रही थी। रात 10:35 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि विक्की वेराइटी स्टोर, गंगाडीह के पास एक संदिग्ध व्यक्ति लूट की नीयत से हथियार लेकर खड़ा है। तुरंत थाना प्रभारी पु.अ.नि. धनंजय पासवान के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और एक युवक को सिगरेट पीते देखा। पुलिस को देखते ही वो भागने लगा, लेकिन टीम ने दौड़ाकर दबोच लिया।

तलाशी में अपराधी अशोक गौड़ के पास से मिलीं जब्त सामान
तलाशी में अपराधी अशोक गौड़ के पास से मिलीं जब्त सामान
---Advertisement---
Netaji Advertisement

तलाशी में अपराधी अशोक गौड़ के पास से मिलीं जब्त सामान की लिस्ट:

  • USA मार्क वाला देसी कट्टा (हेंडमेड पिस्टल)
  •  9 जिंदा गोली (KF 7.25 अंकित)
  •  SIS कंपनी की नकली वर्दी, बेल्ट, कैप और ID कार्ड
  •  भारी टॉर्च, वर्षाती कोट, मोबाइल फोन, सिम कार्ड
  •  और एक ग्रे रंग का पिट्ठू बैग

थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने सख्त लहजे में कहा,

“कोई भी अपराधी, चाहे जितनी चालाकी कर ले, पुलिस की नजरों से बच नहीं सकता। लूट, हथियार और गिरोहबाजी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।”

 पुलिस का कहना है:

अशोक गौड़ कई दिनों से इलाके में रेकी कर रहा था और मौके की ताक में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से पहले ही पकड़ लिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment