मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Crime Jamshedpur: नकली शराब फैक्ट्री ध्वस्त, लाखों की शराब बरामद

On: August 18, 2025 10:12 PM
Follow Us:

Crime Dairy: पूर्वी सिंहभूम जिले के आबकारी विभाग ने सोमवार को एक अहम सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर बिरसानगर के दुखुडीह जंगल स्थित एक सुनसान इलाके में छापेमारी कर विभाग की टीम ने अवैध नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान लाखों रुपये मूल्य की नकली विदेशी शराब के साथ-साथ भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री बरामद की गई।

छापेमारी के दौरान हड़कंप

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अवर उत्पाद निरीक्षक रामदेव पासवान ने बताया कि विभाग की 15 सदस्यीय टीम सुबह मौके पर पहुंची। जैसे ही टीम फैक्ट्री में दाखिल हुई, वहां मौजूद संचालक फरार हो गया। फैक्ट्री में खुलेआम नकली शराब तैयार कर विभिन्न ब्रांड के नाम से पैकिंग कर बेचा जा रहा था।

THE NEWS FRAME

बरामद सामान

  • दो ड्रम रंगीन नकली शराब
  •  मैकडॉनल्ड और रॉयल चैलेंज ब्रांड की नकली बोतलें
  •  करीब 2000 खाली बोतलें
  •  2000 स्टिकर और ढक्कन

खाली बोतलों को मौके पर नष्ट कर दिया गया, जबकि अन्य सामान विभाग ने जब्त कर लिया।

THE NEWS FRAME

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस अभियान में उत्पाद निरीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव, अवर निरीक्षक ओम प्रकाश, सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, सहायक अवर निरीक्षक राम हरि महतो सहित कई जवान शामिल रहे।

फरार संचालक की तलाश

विभाग ने फरार फैक्ट्री मालिक की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।

यह कार्रवाई न सिर्फ नकली शराब के बड़े कारोबार का पर्दाफाश करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि प्रशासन लगातार ऐसे नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए सक्रिय है।

वीडियो देखें

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment