📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

क्राइम : जबलपुर में पिता-पुत्र की हत्या, बेटी पर हत्या का आरोप

On: March 16, 2024 10:32 PM
Follow Us:
क्राइम : जबलपुर में पिता-पुत्र की हत्या, बेटी पर हत्या का आरोप

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हुई बेहद खौफनाक वारदात। बेटी ने करवाई पिता भाई की हत्या। मामला शुक्रवार (15 मार्च) की रात का बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज घटना में एक रेलवे कर्मचारी और उसके 8 साल के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड में मृतक की नाबालिग बेटी का हाथ है, जो हत्या के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

आइये मामले को समझते हैं : 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हुए इस पिता-पुत्र के डबल मर्डर केस में जबलपुर पुलिस को आशंका है कि हत्याकांड में मृतक की नाबालिग बेटी भी आरोपी युवक के साथ मिली हुई है। इस बात की आशंका पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी से हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा गया है की आरोपी के पीछे मृतक व्यक्ति की बेटी जाते हुए दिखाई दे रही है। आरोपी और मृतक की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग की बात भी कही जा रही है। दोनों का अभी तक कोई पता नहीं चला है, दोनों फरार है।

इस हत्याकांड को लेकर जबलपुर के एएसपी श्री समर वर्मा ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताया की हत्यारोपी जल्द पकडे जायेंगे, पुलिस हत्यारोपी मुकुल सिंह की लोकेशन फॉलो ट्रेस कर रही है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी के द्वारा भागने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी मुकुल सिंह दोपहर करीब 12:20 बजे रेलवे की मिलेनियम कालोनी से दो पहिया वाहन को लेकर बाहर निकलते हुए दिखाई दिया है। आरोपी के साथ दिखाइ दी मृतक की बेटीवही, कुछ दूर देर के बाद मृतक राजकुमार विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी भी पीछे से जाते हुई दिखाई दे रही और कुछ दूर आगे जाकर दौड़कर एक्टिवा में सवार होकर आरोपी मुकुल सिंह के साथ गायब हो गई। पुलिस का अनुमान है कि हत्या आरोपी मुकुल सिंह और उसकी प्रेमिका ट्रेन के जरिए किसी दूसरे शहर के लिए रवाना हो चुके हैं।

आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी की कोशिशपुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दिनांक 15 मार्च की रात को लगभग 3 बजे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर गैस कटर का सामान भी मिला है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी मुकुल सिंह पिछले दरवाजे से घर के अंदर घुसा था और फिर बेटी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। रात 3 बजे से सुबह तक रीबन 8 बजे तक आरोपी और मृतक की बेटी फ्लैट में ही मौजूद रहे। इस दौरान आरोपी मुकुल सिंह ने 8 साल के बच्चे को भी मार कर फ्रिज के अंदर रख दिया था। इसी तरह राजकुमार विश्वकर्मा की बॉडी को पॉलीथिन में लपेटकर किचन में रख दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की, क्योंकि किचन में फैले खून के धब्बों को साफ किया गया है।

‘यह एक प्री प्लान मर्डर है’पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने मृतक राजेश विश्वकर्मा के सिर पर धारदार हथियार से एक के बाद एक कई बार वार किए। आरोपी ने एलपीजी के छोटे सिलेंडर से भी तब तक वार किया, जब तक राजेश विश्वकर्मा ने दम नहीं तोड़ दिया। यह हत्या कांड बेटी के सामने हो रहा था। सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने लड़की के 8 साल के मासूम भाई का भी गला दबाया और फिर उस पर भी चाकू से वार करके उसे भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का मानना है कि यह एक प्री प्लान मर्डर है जिसमें 8 साल के बच्चे को मारने के बाद उसे प्लास्टिक के पन्नी में लपेटकर फ्रिज में बंद कर दिया। बदबू ना आ सके इसके लिए राजेश विश्वकर्मा को मारने के बाद उसके शव को भी किचन के अंदर डाल दिया गया, ताकि बाद में लाश को आराम से ठिकाना लगाया का सके। वॉइस मैसेज से रिश्तेदारों में मच गया हड़कं। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के बाद लड़की ने एक वॉइस मैसेज अपने मामा की लड़की मुस्कान को भेजा जो भोपाल में रहती है।

वॉइस मेसेज में ये कहा कि, “मुस्कान जल्दी आ जाओ. पापा और भाई को मार दिया गया है। “इस मेसेज के बाद रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। मुस्कान ने ये मेसेज पिपरिया में रहने वाले अपने पिता को बताया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पिपरिया में रहने वाले परिवार ने यह बात मृतक के भाई को बताई  जो जबलपुर के गढ़ा में रहता था और फिर यह मामला थाने पहुंचा। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। प्यार को पाने के लिए उतार दिया मौत के घाटपुलिस ने बताया गया कि मृतक राजेश विश्वकर्मा की 16 साल की नाबालिग बेटी इससे पहले सितंबर 2023 में आरोपी मुकुल सिंह के साथ घर से भाग चुकी है, जिसकी शिकायत भी मृतक पिता ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया था और अपने प्यार को पाने के लिए उसने लड़की के पिता और उसके भाई को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें : ह्यूमन वेल्फेयर ट्रस्ट जेपीएससी के छात्रों के लिए लगाएगी हेल्प डेस्क

संक्षेप में घटना का विवरण:

  • मृतक रेलवे कर्मचारी राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 8 साल के बेटे का शव उनके घर में मिला।
  • राजकुमार विश्वकर्मा की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
  • हत्याकांड में मृतक की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी मुकुल सिंह पर संदेह है।
  • पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में मृतक की बेटी और मुकुल सिंह एक साथ भागते हुए दिखाई दिए हैं।
  • पुलिस का मानना ​​है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी।
  • हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की।

पुलिस कार्रवाई:

  • पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है।
  • पुलिस को आशंका है कि आरोपी शहर से बाहर भाग गए हैं।

परिवार की प्रतिक्रिया:

  • मृतक के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
  • परिवार ने कहा कि आरोपियों ने निर्दोष बच्चों को भी नहीं बख्शा।

यह घटना शहर में सनसनी फैलाने वाली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

अतिरिक्त जानकारी:

  • मृतक राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे।
  • उनकी नाबालिग बेटी और मुकुल सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
  • मृतक ने अपनी बेटी और मुकुल सिंह के खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह घटना एक बार फिर नाबालिगों के बीच प्रेम प्रसंगों के खतरों को उजागर करती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment