मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Crime Diary: परसुडीह गोलीकांड का खुलासा – मुख्य आरोपी और हथियार बरामद

On: August 18, 2025 9:20 PM
Follow Us:

Crime Diary: परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह ग्वालापट्टी में 5 अगस्त 2025 की शाम करीब 5:38 से 6:00 बजे के बीच रवि यादव को गोली मारकर घायल करने की घटना सामने आई थी। इस मामले में परसुडीह थाना कांड संख्या-102/25, दिनांक 6 अगस्त 2025 को दर्ज किया गया था।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

घटना में शामिल तीन अभियुक्त – समीर कुमार सिंह उर्फ पांडु, संजय वर्मा उर्फ संजु वर्मा और बिबेक साह को 11 अगस्त को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। इसके बाद पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में मुख्य आरोपी निहाल तिवारी (18 वर्ष) और रेहान खान (19 वर्ष) ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने दोनों को 4 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में निहाल, रेहान और समीर पांडु की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक कट्टा, एक होंडा डियो स्कूटी (JH05DX-9816) और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने इस मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले विवेक जी उर्फ विवेक राज (20 वर्ष) को भी 17 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेक का नाम जुगसलाई थाना क्षेत्र के एक अन्य आपराधिक मामले (कांड संख्या-41/25) में भी सामने आ चुका है।

बरामद सामान

  • एक देशी पिस्टल
  •  एक देशी कट्टा
  •  मैरून रंग की होंडा डियो स्कूटी (JH05DX-9816)
  •  एक iPhone एंड्रॉयड मोबाइल
  •  एक वीभो एंड्रॉयड मोबाइल

गिरफ्तारी और जांच में शामिल पुलिस टीम

  • तौकिर आलम (पु० उपा०, वि०ब्य०, पूर्वी सिंहभूम)
  •  अविनाश कुमार (थाना प्रभारी, परसुडीह थाना)
  •  रितेश कुमार, अरुण कुमार, बीरेन्द्र कुमार सिंह (पु० अ०नि०, परसुडीह थाना)
  •  संदीप कुमार सिंह (स० अ०नि०, परसुडीह थाना)
  •  सशस्त्र बल

पुलिस की लगातार कार्रवाई से परसुडीह गोलीकांड का बड़ा खुलासा हुआ है और मुख्य आरोपी अब कानून की गिरफ्त में हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment