📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Crime : जुबली पार्क के पास छात्र के अपहरण और लूट की घटना का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

On: October 7, 2024 4:06 PM
Follow Us:

Crime Jamshedpur :  बिष्टुपुर स्थित जुबली पार्क के पास एक छात्र के अपहरण और लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 6-7 अज्ञात अपराधियों ने छात्र को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर आदित्यपुर पुल पार ले गए, जहां उसका मोबाइल और पैसा लूट लिया गया। अपराधियों ने पीड़ित से अपने फोन पे अकाउंट में भी धनराशि ट्रांसफर करवाई। घटना के बाद पीड़ित को छोड़ दिया गया।

इस गंभीर घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना में तीन अलग-अलग कांड पंजीकृत किए। कांड संख्या 306/24, 307/24 और 296/24 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसमें सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी टीम और गुप्तचरों की मदद से सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कुल 8 लोग, जिनमें 5 बालिग और 3 नाबालिग शामिल थे, को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान अपराधियों से चोरी के 7 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद की गई।

 

बरामद सामान:

1. काला रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH05DL-2157)

2. हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH05BT-3104)

3. होंडा एक्टिवा स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH05BH-3777)

4. विभिन्न कंपनियों के 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. विशाल कुमार (19 वर्ष), निवासी आदित्यपुर

2. गोलू कुमार सिंह (20 वर्ष), निवासी आदित्यपुर

3. आदित्य राज सिंह (19 वर्ष), निवासी आदित्यपुर

4. पंकज कुमार (19 वर्ष), निवासी आदित्यपुर

5. रवि कुमार (19 वर्ष), निवासी आदित्यपुर

साथ ही तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

1. उमेश कुमार ठाकुर (थाना प्रभारी, बिष्टुपुर)

2. रंजीत यादव (पुलिस उप निरीक्षक)

3. सोनू कुमार (पुलिस उप निरीक्षक)

4. पल्लवी कुमारी (पुलिस उप निरीक्षक)

5. नीरज कुमार (पुलिस उप निरीक्षक)

6. अनुज कुमार सिंह (पुलिस उप निरीक्षक)

7. गोपाल पांडेय (सहायक उप निरीक्षक)

इस सफल ऑपरेशन से बिष्टुपुर पुलिस ने शहर में बढ़ती अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment