मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चक्रधरपुर के लाल ने किया कमाल: ‘नेशन प्राइड मॉडलिंग शो 2025’ में भास्कर बने विजेता

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 25, 2025 8:37 PM
Follow Us:
Add A Heading 4 1 7
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर के लिए गर्व का क्षण है, जब शहर के युवा भास्कर ने उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में आयोजित ‘नेशन प्राइड मॉडलिंग शो 2025’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

यह उपलब्धि ना सिर्फ उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए, बल्कि पूरे चक्रधरपुर और झारखंड के लिए सम्मान की बात है। भास्कर, चक्रधरपुर के हरिजन बस्ती निवासी विष्णु मुखी के पुत्र हैं, जिन्होंने छोटे से शहर से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है।

उन्नाव में फैम डिवा के सहयोग से आयोजित किया गया। शो की डायरेक्टर सेजल पिल्ले (नासिक) और आयोजक अविरल दोहरे ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता पूर्व मॉडलिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 21 जुलाई को भव्य अंदाज में संपन्न हुआ, जिसमें भास्कर ने अपने आत्मविश्वास, चाल-ढाल और व्यक्तित्व से सबका ध्यान खींचा और मिस्टर नेशन प्राइड मॉडलिंग 2025 में प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के संरक्षक इंद्र मणि मिश्रा संजय ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होते हैं।

भास्कर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, मित्रों और मार्गदर्शकों को दिया और युवाओं को यह संदेश भी दिया कि

“छोटे शहर से होने का मतलब यह नहीं कि सपने छोटे हों, अगर मेहनत और आत्मविश्वास हो तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।”

भास्कर की इस ऐतिहासिक जीत पर चक्रधरपुर में खुशी की लहर है, और उनके परिवार, मित्रों व शहरवासियों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

भास्कर ने कहा

“मैं एक छोटे से बस्ती से हूं, लेकिन मेरे सपने हमेशा बड़े रहे हैं। अगर मेहनत और जुनून हो, तो मंज़िल तक पहुँचना कोई मुश्किल नहीं।”

उनकी इस सफलता से पूरे चक्रधरपुर, खासकर हरिजन बस्ती में जश्न का माहौल है। भास्कर की यह उपलब्धि आज के युवाओं को यह संदेश देती है कि सपनों को सच करने के लिए सिर्फ साहस और समर्पण की जरूरत होती है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment