मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चक्रधरपुर की बेटी “राजश्री लोहार” बनी इंटर आर्ट्स की टॉपर, 447 अंकों के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला में हासिल किया पहला स्थान

On: June 5, 2025 9:45 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार) : मरवाड़ी इंटर कॉलेज, चक्रधरपुर की होनहार छात्रा राजश्री लोहार ने इंटरमीडिएट आर्ट्स (कला संकाय) में 447 अंक प्राप्त कर पश्चिमी सिंहभूम जिले की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे चक्रधरपुर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

राजश्री की इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके माता-पिता के साथ-साथ नानी, मौसी, मामा, मामी ने भी गर्व व्यक्त करते हुए ढेरों आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More :  आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं महिला महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चलाया सफाई अभियान

राजश्री ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और पूरे परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और हमेशा साथ खड़े रहे। वह आगे चलकर सिविल सेवा में जाना चाहती हैं और देश व समाज की सेवा करना चाहती हैं।

राजश्री की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे चक्रधरपुर क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment