मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

CGPC उड़ा रही है संविधान की धज्जियाँ, भगवान सिंह अपने पसंदीदा व्यक्ति को प्रधान बनाना चाहते हैं: निशान सिंह

On: June 4, 2025 10:47 PM
Follow Us:

Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है प्रधान पद के उम्मीदवार निशान सिंह ने CGPC पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि भगवान सिंह संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और साकची गुरुद्वारा का प्रधान अपने पसंदीदा प्रत्याशी को बनाना चाहते हैं।

बुधवार को चुप्पी तोड़ते हुए CGPC और सरदार भगवान सिंह पर जमकर बरसे। एक बयान जारी कर निशान सिंह ने कहा कि साकची का चुनाव साकची गुरुद्वारा के संविधान अनुसार होता आया है और आगे भी ऐसे ही होता रहेगा इसमें किसी का भी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : MGM जूनियर डॉक्टरों ने मांगा वजीफे में इजाफा, झारखंड सरकार को सौंपा ज्ञापन

निशान सिंह ने CGPC द्वारा करायी गई धार्मिक स्क्रूटिनी (जांच परीक्षा) को भी अवैध करार देते हुए कहा है कि स्क्रूटिनी प्रक्रिया को समानांतर कराया जाने को संविधान के विरुद्ध बताया। निशान सिंह ने कहा सीजीपीसी राजनीतिक अखाड़ा बनती जा रही है और इसके प्रमुख भगवान सिंह केवल अपने पसंदीदा व्यक्तियों को ही तरजीह देते हैं उनके ग़लत सिद्धांत के विरुद्ध आवाज़ उठाने वालों को बाहर करने के हथकंडे अपनाते हैं।

निशान सिंह ने कहा साकची की संगत उनके साथ है और साकची का चुनाव साकची गुरुद्वारा के संविधान अनुसार ही संपन्न होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment