मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गुरुद्वारा की दान पेटी से चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, रुपये बरामद

On: August 5, 2025 9:56 PM
Follow Us:

जमशेदपुर (परसुडीह): परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा स्थित गुरुद्वारा में बीते 2-3 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी से करीब 10 से 12 हजार रुपये चुरा लिए। इस संबंध में गुरुद्वारा के सचिव रविंद्र सिंह ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कांड संख्या 99/25 के तहत मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने शिवा मुंडा (उम्र 23 वर्ष) को चोरी के आरोप में 5 अगस्त 2025 को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चुराए गए पैसे में से करीब 5-6 हजार रुपये खर्च कर दिए, जबकि 4,168 रुपये पुलिस ने उसके पास से बरामद कर लिए।

बरामद रुपये का ब्योरा:

  • ₹10 के सिक्के (175 पीस) = ₹1,750
  • ₹5 के सिक्के (226 पीस) = ₹1,130
  • ₹2 के सिक्के (495 पीस) = ₹990
  • ₹1 के सिक्के (298 पीस) = ₹298
  • कुल राशि = ₹4,168
  • साथ ही एक स्टील जैसा क्रिपान भी बरामद हुआ है।

आरोपी की जानकारी:

  • नाम: शिवा मुंडा
  • उम्र: करीब 23 वर्ष
  • पिता: सोनु मुंडा
  • पता: सोपोडेरा, श्रीराम राशन दुकान के पास, परसुडीह
  • आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। साल 2023 में उस पर चोरी और घर में घुसपैठ का मामला दर्ज था (कांड सं. 67/23)।

मामले की जांच टीम:

  1. अविनाश कुमार, थाना प्रभारी
  2. रितेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक
  3. संदीप कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक
  4. अर्जुन राणा, सहायक अवर निरीक्षक
  5. मुरलीधर महतो (सिपाही)
  6. साथ में परसुडीह थाना का सशस्त्र बल

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुरुद्वारा समिति ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment