मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

टेल्को कॉलोनी में दबंगई का तांडव: युवती पर बोतल से वार, मां–भाई घायल; पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 18, 2025 2:49 PM
Follow Us:
The News Frame 20 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर/टेल्को । टेल्को कॉलोनी में एक बार फिर दबंगई का मामला उभर कर सामने आया है। क्रॉस रोड 2A स्थित K2–16 में रहने वाली रिया कुमारी और उसके परिवार पर रविवार शाम करीब 4:45 बजे पड़ोस में रहने वाले अनिकेत सिंह उर्फ राजपूत, उसकी बहन नंदिनी सिंह, मां शोभा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों ने कथित रूप से तलवारनुमा हथियार, बोतल और लाठी से हमला कर दिया। घटना में रिया, उसकी मां, भाई और दादी बुरी तरह घायल हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

रिया के अनुसार, घटना तब शुरू हुई जब अनिकेत सिंह नशे की हालत में उसके भाई को गालियां दे रहा था। शोर सुनकर अनिकेत की बहन नंदिनी बोतल लेकर बाहर आई और गाली-गलौज करने लगी।

रिया और उसकी मां बाहर निकलीं तो नंदिनी ने रिया के बाल पकड़कर खींचा, वहीं उसकी मां शोभा देवी लाठी लेकर पहुंच गईं। कुछ ही देर में अनिकेत सिंह भी तलवारनुमा हथियार और चाकू के साथ आ गया।

रिया का आरोप है कि पूरा परिवार एक साथ उन पर टूट पड़ा और बेरहमी से मारपीट की।

बोतल से सिर फाड़ा, कपड़े तक फाड़े

हमले के दौरान नंदिनी सिंह ने कथित रूप से रिया के सिर पर शराब की बोतल फेंक दी, जिससे उसका सिर फट गया और वह ज़मीन पर गिर पड़ी। रिया का कहना है कि हमले में उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। मारपीट में रिया की मां, भाई और दादी भी घायल हो गए। पथराव के दौरान पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल — “दो घंटे बैठाए रखा, पर FIR नहीं”

हमले के बाद रिया अपने परिवार के साथ टेल्को थाना पहुंची और लिखित शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें करीब दो घंटे तक बैठाए रखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। स्वास्थ्य बिगड़ने पर रिया को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे सिर में टांके लगाए गए और उसे भर्ती कर लिया गया।

पहले भी कर चुके हैं हमला?

रिया के अनुसार, अनिकेत और उसका परिवार पहले भी उन्हें धमकाता रहा है—

“हम राजपूत हैं… नहीं छोड़ेंगे… जान से मार देंगे।”

उसने दावा किया कि एक साल पहले भी यह परिवार 50 लोगों को साथ लेकर पथराव कर चुका है, जिसकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने समझौता करा दिया था।

रिया का कहना है कि कॉलोनी में उनके परिवार का कोई आपराधिक इतिहास नहीं, जबकि अनिकेत के परिवार पर आए दिन विवाद और झगड़ों का आरोप लगता रहा है। कई स्थानीय लोग भी इस बात की पुष्टि करते हैं।

छेड़छाड़ के आरोपों को रिया ने बताया झूठा

दूसरी ओर, नंदिनी सिंह ने रिया के भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जिसे रिया ने सिरे से खारिज कर दिया।
रिया का कहना है कि उसका भाई रोहित कुमार घटना के समय गोलमुरी में था, जिसे लोकेशन ट्रैकिंग से साबित किया जा सकता है।

पीड़िता का आरोप — “उल्टा झूठा केस फंसा रहे हैं”

अस्पताल में भर्ती रिया ने कहा कि आरोपी परिवार उल्टे उन पर झूठा केस दर्ज कराने की कोशिश कर रहा है। उसका कहना है कि उस पर हुआ हमला पूरी तरह योजना बनाकर किया गया है और पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करे।

स्थानीय लोगों की मांग — सख्त कार्रवाई हो

कॉलोनी के निवासियों ने आरोप लगाया कि अनिकेत और उसका परिवार अक्सर उपद्रव करता रहता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि इलाके में शांति बहाल हो सके।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment