मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गांधीनगर मैदान में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, एक युवक गिरफ्तार

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: February 1, 2026 9:13 AM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 31 At 10.04.10 PM 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर:मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ओलीडीह ओपी के गांधीनगर मैदान में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध ब्राउन शुगर की बिक्री का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन बरामद किया है।

A 2

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 जनवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ओलीडीह क्षेत्र के गांधीनगर मैदान में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर जमशेदपुर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल रात्रि करीब 11 बजे मानगो स्थित गांधीनगर मैदान पहुंचा। पुलिस बल को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में उसके पहने हुए जैकेट के बाएं पॉकेट से प्लास्टिक की पुड़िया बरामद हुई। जांच करने पर उसमें अवैध ब्राउन शुगर पाई गई।

पुलिस ने मौके से 22 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 4.12 ग्राम बताया गया है, के साथ विवो कंपनी का एक स्क्रीन टच मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुमार उर्फ जितु (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ज्वाहर नगर रोड नंबर-04, मंडल राशन दुकान के पास, थाना मानगो, जिला पूर्वी सिंहभूम का निवासी बताया गया है।

इस मामले में मानगो (ओलीडीह) थाना में कांड संख्या 25/26, दिनांक 31.01.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(a), 21(a), 22(a) एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

इस छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा श्री बचनदेव कुजूर, ओलीडीह ओपी प्रभारी मो. शारीक अली सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied