मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चक्रधरपुर में प्रशासन का बड़ा कदम! नशे के खिलाफ सभी प्रखंड पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

On: June 11, 2025 11:31 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार) : आज दिनांक-11.06.2025 को उपसमाहर्त्ता प्रभारी, जिला सामान्य शाखा, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के आदेशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर के कार्यालय के सभागार में निषिद्ध मादक पदार्थ के दुरुप्रयोग के विरूद्ध चक्रधरपुर अनुमण्डल क्षेत्र अन्तर्गत सभी प्रखंड पदाधिकारी एवं कर्मियों को श्री दीनबंधु पुरती, सी०टी०ओ०, आई०टी०आई०, खुटपानी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में निम्नलिखित बिन्दुओं प्रकाश डाली गई :-

1. युवा पीड़ी एवं समाज के लोगों को ड्रग्स, सिगरेट, अफीम, गांजा, शराब आदि के शिकार हुये को कैसे सुधारे जाने के संदर्भ में मास्टर ट्रेनर के द्वारा बताया गया कि नशे के शिकार व्यक्ति को जागरूकता अभियान चलाते हुए उसे बिना डरा धमका कर आम आदमी के तरह उन्हें समझाते हुए उसके सेवन करने से होने वाली शारीरिक समस्या एवं पारिवरिक जीवन में होने वाले समस्यों के बारे में उन्हें जागरूक किया जाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

2. सभी आम नागरिकों से यह भी अपील करना है कि कोई भी पैसे के लालच में अफीम / गांजा एवं नशीले पदार्थ की खेती न करने का जागरूकता अभियान चलाया जाए।

3. प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के बीच समाज को नशा मुक्त कराने का शपथ लिया गया।

समाज को नशा मुक्त बनाना और युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रही लतों से बचाना

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment