मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अमृतसर में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, बीकेआई से जुड़ा युवक गिरफ्तार

On: August 22, 2025 10:34 AM
Follow Us:

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक हैंड ग्रेनेड, .30 बोर पिस्टल (PX5) और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

गिरफ्तार युवक की पहचान अमृतसर के पंडोरी निवासी मलकीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए खुफिया अभियान में मलकीत सिंह को दबोचा। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि मलकीत सिंह के सीधे संपर्क यूके आधारित गैंगस्टर धर्मा संधू से हैं। धर्मा संधू, बीकेआई आतंकी हरविंदर रिंदा का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है।

रिंदा और ISI का कनेक्शन

हरविंदर रिंदा इस समय पाकिस्तान में मौजूद है और उसे वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त है। माना जा रहा है कि पकड़े गए हथियार पाकिस्तान से तस्करी कर भेजे गए हैं।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुट गई हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। हथियारों की सप्लाई लाइन और सीमा पार नेटवर्क का भंडाफोड़ करने की कोशिशें की जा रही हैं।

यह गिरफ्तारी पंजाब में सक्रिय आतंकी मॉड्यूल और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी गतिविधियों पर एक बड़ा झटका मानी जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment