मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चक्रधरपुर में पहली बार तीरंदाजी समर कैंप

On: June 13, 2025 8:20 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, चक्रधरपुर में सात दिवसीय तीरंदाजी समर कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें अबतक में कुल 32 बालक-बालिकाएं तीरंदाजी का गुर सीख रहें हैं। तीरंदाजी प्रशिक्षण के साथ- साथ प्रशिक्षुगण योगा, मेडिटेशन, विभिन्न प्रकार का एक्सरसाइज, डिफरेंट फिजिकल एक्टिविटी,आर्चरी स्कील, बो एसेम्बल, बो टि्युनिंग, आर्चरी 10 स्टेप, स्कोरिंग, आर्चरी कंपीटीशन रूल एवं अन्य मनोरंजन से संबंधित खेल कराया जा रहा है।

Read More : अहमदाबाद विमान हादसे पर जताई गई गहरी संवेदना, संगठन ने की श्रद्धांजलि सभा

---Advertisement---
Netaji Advertisement

केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री विश्वानाथ हॉंसदा एवं विद्यालय प्रशासन के सहयोग से विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तीरंदाजी सीखने का अवसर प्रदान किया गया है। तीरंदाजी समर कैंप को बेहतर ढंग से चलाने के लिए तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र, चाईबासा के मुख्य प्रशिक्षक श्री महर्षि महेन्द्र सिंकू, सहायक प्रशिक्षका श्रीमती जानो पुरती सिंकू, केन्द्रीय विद्यालय के कोच श्री नवीन उरांव, सहायक प्रशिक्षिका सुश्री शीतल जारिका , सुश्री असीमा बानरा का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

चक्रधरपुर क्षेत्र के सभी प्रतिभागी एवं सभी विद्यालय के इच्छुक छात्र- छात्राएँ तीरंदाजी समर कैंप में भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण शिड्युल इस प्रकार है :- सुबह 5:30 AM से एवं शाम 3:30 pm से प्रशिक्षण आरम्भ होती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment