चाईबासा (जय कुमार): सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेसर्स देवका बाई भेलजी सुपर डिवीजन लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का फाईनल मैच में आमला टोला ने डीपीएमसी उलीहातु को 4, 2 से हराया ए डीविजन में होस्टल एकेडमी ने बीटीएमसी जुनियर को एक गोल से पराजित किया। इसके साथ ही वर्ल्ड फुटबॉल दिवस पर आयोजित फूटबॉल प्रतियोगिता में नाईट स्टार पताहातु ने एफसी मतकमहातु को 2 गोल से हराया। सभी मैच सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में खेले गए।
सभी टीमों और खिलाड़ियों को रविवार देर शाम को पुरस्कार एसडीपीओ सदर चाईबासा बहामन टुटी, टाटा कॉलेज के प्राचार्य सुरेश चन्द्र दास, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय, ईपील सामड, सुनील प्रसाद साव, गब्बर सिंह हेम्ब्रम, संचु तिर्की ने प्रदान किया। इस मौके पर जिले के उन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने फूटबॉल में अच्छा प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एसडीपीओ बहामन टुटी ने कहा कि खेल को खेल के भावना से खेलने से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है।
Read More : मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत अब तक 13 मरीजों को मिले 45.48 लाख रुपये – राजाराम गुप्ता
खेल के माध्यम से नौकरी भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है,बस तरासने की जरूरत है। इस अवसर पर स्वागत भाषण एसोसिएशन के कुलचंद्र कुजूर ने दिया। सभी टीमों को ट्राफी के साथ नकद राशि भी दिया गया।
इस मौके पर अनिल लकड़ा, अर्जुन बानरा, लालु कुजुर, सहदेव किस्पोट्टा, ए हक, दीपक खिरवाल, विनय कुमार, सुबोध खंडाईत समेत भारी संख्या में खिलाडी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।














