मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल भी जब्त

On: August 24, 2025 5:10 PM
Follow Us:

जमशेदपुर (जुगसलाई)। अवैध मादक पदार्थों (ब्राउन शुगर) की तस्करी पर रोक लगाने के लिए शनिवार (23 अगस्त 2025) को जुगसलाई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने गश्ती और एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ लिया, जिसके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर, ₹1240 नगद, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई।

घटना का विवरण

---Advertisement---
Netaji Advertisement

शाम करीब 7 बजे पुलिस टीम एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक सफेद रंग की स्कूटी (JH-05 DX 7643) पर तेज रफ्तार में आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। छापामारी दल ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पैंट की जेब से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई।

युवक ने स्वीकार किया कि वह आदित्यपुर से ब्राउन शुगर खरीदकर बेचने के लिए ले जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

  • नाम – आमिर गद्दी
  • उम्र – 28 वर्ष
  • पिता – क्यामू गद्दी
  • पता – धर्मशाला रोड, गद्दी मोहल्ला, थाना-जुगसलाई, जिला पूर्वी सिंहभूम

बरामद सामान

  1. 15 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ
  2. ₹1240 नगद
  3. दो मोबाइल फोन (एक मल्टीमीडिया, एक की-पैड)
  4. एक्टिवा स्कूटी (रजि. नं. JH-05 DX 7643)

आरोपी का आपराधिक इतिहास

आमिर गद्दी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है –

  1. जुगसलाई थाना कांड सं. 22/22 (धारा 379 भा.दं.वि.)
  2. जुगसलाई थाना कांड सं. 26/23 (धारा 379 भा.दं.वि.)
  3. जुगसलाई थाना कांड सं. 21/25 (धारा 21/22/27(ए)/28/29/30 एनडीपीएस एक्ट)

कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुगसलाई थाना कांड सं. 93/25, धारा 21(ए)/22(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

छापामारी दल के सदस्य

  • पु.अ.नि. अजय कुमार यादव
  • पु.अ.नि. आलोक कुमार
  • पु.अ.नि. मुकेश कुमार साव
  • पु.अ.नि. कृष्ण कुमार यादव
  • आ.664 गोधन राम
  • आ.1265 कृष्ण कुमार रजक
  • टैगो मोबाइल आ.21 विकास कुमार

इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ जुगसलाई पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment