मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

हाटगम्हरिया प्रखंड के बहुप्रतीक्षित सरडीहा एफसीआई गोदाम से बिचाबुरू चंडेल तक बनेगी पक्की सड़क

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 3, 2025 9:05 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 09 03 At 20.35.04 55259ec3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

चाईबासा (जय कुमार): हाटगम्हरिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुप्रतीक्षित सरडीहा एफसीआई गोदाम से बिच्छबुरू चंदेल तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।

लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास बुधवार को मंत्री दीपक बिरुआ ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया। सड़क निर्माण की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी देखी गई। मौके पर मंत्री ने कहा कि यह सड़क यहां के लोगों की लंबे समय से मांग थी। जब भी मैं यहां आया, लोगों ने मुझे इस सड़क की आवश्यकता के बारे में बताया।

THE NEWS FRAME

अब इस सड़क के निर्माण से न केवल यातायात में सुविधा होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचे और हाटगम्हरिया क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़े। इसी सोच के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिससे किसान, छात्र और आम लोग सभी लाभान्वित हो रहे हैं।

मंत्री ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए और निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जाए।मौके पर क्षेत्रीय मानकी ज्योतिन बिरुआ, झामुमो जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष जुड़िया सिंकू, सचिव लादुरा लागुरी, स्थानीय मुंडा समाज के रंजन गुप्ता, राजेश्वर चटोंबा, प्रदीप बिरुआ, संजय मेलगांडी, देवेन देवगम, बबलू गुप्ता, राजू खंडाईत, अजय गोप, बागुन सिंकू आदि उपस्थित थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment