मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सरयू राय से मिला, बकाया कमीशन दिलाने की मांग

On: July 28, 2025 8:58 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मुलाकात की और जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के बकाया कमीशन के भुगतान समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस संबंध में वह खाद्य सचिव से बात कर कोई रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

एसोसिएशन की तरफ से दीपक कुमार साव, विनोद साव, ओमकार सिंह, सिकंदर कुमार, विनोद कुमार, मनोज गुप्ता आदि ने ज्ञापन में कहा है कि उन्हें 9 माह से कमीशन नहीं मिला है। अगर किसी को 9 माह से कमीशन नहीं मिलेगा तो वह खाएगा क्या। इन लोगों ने ज्ञापन में कहा है कि ग्रीन कार्ड का दो साल का कमीशन भी उन्हें नहीं मिला है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एनआईसी के माध्यम से राशन देने में भी गड़बड़ी की जा रही है। जितना राशन मिलना चाहिए, उससे बेहद कम मिल रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment