मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

कोविड -19 के रहस्य का पर्दा फास, डॉक्टर ने बताया अब कोई नहीं बचेगा। जानें क्या है वह रहस्य जिसे डॉक्टर ने दुनियाँ को है चेताया?

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 4, 2021 12:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

क्या मनुष्य जीवन संकट में आ चुका है? उत्तर प्रदेश के डॉक्टर सुशील की बातें और हरकत किसी भयानक अनहोनी की ओर इशारा करती हैं।

A 2

“अब और कोविड नहीं, ये कोविड अब सबको मार डालेगा, अब लाशें नहीं गिननी है” ….. Omicron 

THE NEWS FRAME

Kanpur : शनिवार 04 दिसम्बर, 2021

क्या अब कोविड-19 से कोई नहीं बचेगा। कोरोना दुनियाँ को बर्बाद करने के लिए बार-बार अपना वेष बदल कर जगह और मौसम के अनुरूप फिर से लोगों के बीच वापस आ रहा है। जिनमें अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, लेमडा वेरियंट सबसे खतरनाक माने गए हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कोरोना का एक नया अवतार ओमिकॉर्न दुनियाँ को तबाह करने आ चुका है। 

क्या मनुष्य जीवन संकट में आ चुका है? उत्तर प्रदेश के डॉक्टर सुशील की बातें और हरकत किसी भयानक अनहोनी की ओर इशारा करती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर जिला में स्थित कल्यानपुर थाना क्षेत्र के डिवनिटी अपार्टमेंट के रहने वाले डॉक्टर सुशील कुमार ने एक हैरतअंगेज वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद पुलिस शिनाख्त के क्रम में एक डायरी हाथ लगी है जिसमें लिखा गया है- “अब और कोविड नहीं, ये कोविड अब सबको मार डालेगा, अब लाशें नहीं गिननी है” ….. Omicron 

बता दें कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को यह डायरी मिली है जिसमें यह सन्देश लिखा हुआ था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पेशे से एक डॉक्टर पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में रहने लगा था। डायरी में उसने ऐसा क्यों लिखा वह आज भी रहस्य बना हुआ है। 

हालांकि डिप्रेशन की वजह से उसने अपने ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला बीते शुक्रवार की है जिसमें डिप्रेशन के शिकार हो चुके डॉक्टर सुशील कुमार अपनी पत्नी चंद्रप्रभा, बेटा शिखर (अनुमानित उम्र 18 वर्ष), बेटी खुशी (अनुमानित उम्र 16 वर्ष) की सिर पर हथौड़ा से मार कर हत्या कर दी है।

हत्या करने के उपरांत वह फंसने के डर से फरार है। तीनों शवों को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना को अंजाम देने से पहले डॉक्टर सुशील ने शाम अपने भाई सुनील को एक मैसज किया और कहा कि वह पुलिस को इनफॉर्म कर दे कि वह डिप्रेशन में है। इस मैसेज को पढ़ने के बाद सुनील बिना देर किए सुशील के फ्लैट पर आ जाता है। लेकिन फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद पाया। उसने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई लेकिन जब देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह  दरवाजा तोड़कर अंदर गया। अंदर आते ही वहां का दृश्य देखकर सुनील का सिर घूम गया।

उसने फौरन पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं डॉक्टर सुशील के परिजनों का कहना है कि डॉ सुशील पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में जी रहे थे। लेकिन डिप्रेशन का कोई खास कारण अबतक जानकारी में नहीं है।

डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी है। पुलिस डिप्रेशन में जी रहे हत्यारे डॉक्टर की तलाश में लग गई है।

घटना को अंजाम देने के बाद भी डॉक्टर ने कई सवाल रहस्यमयी तरीके से अपने पीछे छोड़ दिया है। 

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied