
Jamshedpur : सोमवार 15 अगस्त, 2022

आज दिनांक 15 अगस्त को हिंद आईटीआई में 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही हर्ष उल्लाष से मनाया गया, साथ ही आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में तिरंगा यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। देश में सामाजिक बुराइयों को दूर करते हुए भाई चारा का संदेश दिया गया। जिसमें सबको आदर सम्मान देने की बात कहि गयी।
आज का झंडोत्तोलन कार्यक्रम आजाद नगर थाना प्रभारी नरेश प्रसाद एवं मुख्तार आलम खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चो ने राष्ट्रीय गान के उपरांत भाषण दिया। विशेष कार्यक्रम होटल सिटी इन में सम्पन्न हुआ जिसमें संस्था के डॉयरेक्टर डॉ ताहीर हुसैन और हाजी अफताब सर ने बच्चो के बीच सर्टिफिकेट वितरण किया। रंगारंग कार्यक्रम और मध्यान्ह भोजन का बच्चो ने खूब आनंद लिया। इस अवसर पर अन्य शिक्षक के रूप में मुहम्मद इरफान, मुहम्मद अफजल, कविता मैडम, सबीना मैडम, और अन्य सहयोगियों में मुहम्मद बादशाह, रवि, सुलतान, सरताज, मुहम्मद सिद्दिक, मुहम्मद महताब, सरफराज आलम और अन्य लोग उपस्थित हुए।
डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ें, दे अपने बच्चों को फ्यूचर एडुकेशन IQS के संग।
![]() |
| अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। या हमें सम्पर्क करें – +91 94709 63921 |








































