मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

उपायुक्त द्वारा ITDA कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण, ड्यूटी ऑवर में गायब पाये गए कर्मियों पर जताई नाराजगी, विभागीय योजनाओं में प्रगति की कि समीक्षा

On: April 11, 2023 4:38 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा ITDA कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति बायोमीट्रिक से बन रही है या नहीं इसकी जानकारी ली । कुछ कर्मचारी मौके से गायब पाये गए जिसपर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए ड्यूटी ऑवर में अनिवार्य रूप से कार्यालय में ही रहने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि तय समय के अनुसार ही सभी कर्मी कार्यालय में प्रवेश करें, साथ ही निर्धारित समय से पहले कोई भी कर्मी कार्यालय न छोड़ें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस कार्यालय में हम पूरा दिन बिताते हैं उस परिसर की साफ-सफाई सभी की नैतिक जिम्मेवारी है । उपायुक्त द्वारा लंबे समय से ITDA कार्यालय में जमे कुछ कर्मचारियों का स्थानांतरण भी दूसरे विभागों में किया गया है। संबंधित कर्मियों ने स्थानांतरित विभाग में योगदान दिया या नहीं इसकी जानकारी ली, कुछ को मौके पर ही तत्काल योगदान देने के निर्देश दिए। ITDA में प्रतिनियुक्त कर्मियों ने योगदान दिया या नहीं इसकी भी जानकारी ली। 

THE NEWS FRAME

 

उपायुक्त द्वारा ITDA अंतर्गत संचालित आधारभूत संरचना निर्माण एवं कल्याण के योजनाओं की समीक्षा की गई । एससी-एसटी हॉस्टल जीर्णोद्धार क्यों नहीं हुआ, राशि खाते में क्यों पड़ी है इसपर कार्यपालक अभियंता से जानकारी मांगी। प्री मैट्रिक, पोस्टमैट्रिक, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना (चिकित्सा अनुदान), मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिरसा आवास निर्माण योजना, पीवीटीजी ग्राम उत्थान योजना, धुमकड़िया भवन निर्माण योजना, कल्याण विभागीय आवासीय विद्यालयों/ छात्रावासों की मरम्मति एवं जीर्णोद्धार, विशेष केन्द्रीय सहायता अन्तर्गत (स्पेशल सेन्ट्रल असिस्टेंस टू ट्राइबल सब प्लान) योजना इत्यादि की विस्तार से समीक्षा कर योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, कार्यापालक अभियंता श्री राजेश रजक, श्री आर. के मुरारी उपस्थित थे। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment