📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त को दी हिदायत

On: August 19, 2026 9:40 PM
Follow Us:
  • मानगो नगर निगम के अधिकारी नियमों के अनुसार काम करें : सरयू राय

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम की हालिया हंगामेदार बोर्ड बैठक के बाद जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को निगम कार्यालय पहुंचकर अपर नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निगम के कामकाज में नियम-कानून का पालन करने और किसी भी तरह के दबाव में आकर निर्णय नहीं लेने की हिदायत दी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सरयू राय ने अधिकारियों से कहा कि यथा संशोधित नगरपालिका अधिनियम-2011 के प्रावधानों के तहत नगर निगम की कार्यकारी शक्तियां नगर आयुक्त के पास निहित हैं। उन्होंने कहा कि निगम के कामकाज में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय हो सकती है। इसलिए अधिकारियों को किसी भी व्यक्ति को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे स्वयं अधिकारियों के कामकाज में अनुचित हस्तक्षेप नहीं करते और न ही नियमों के विरुद्ध कार्य करने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति दबाव बनाकर अपने हित में लाभ लेने का प्रयास करता है और अधिकारी उसके दबाव में आकर नियमों की अनदेखी करते हैं, तो बाद में कार्रवाई की स्थिति में अधिकारियों को ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। दबाव डालकर लाभ लेने वाला व्यक्ति बाद में किनारे हो जाएगा।

मेयर की प्रशासनिक शक्तियों को लेकर राय

बैठक के दौरान सरयू राय ने अधिकारियों को संबंधित कानूनी प्रावधानों और दस्तावेजों की जानकारी देते हुए कहा कि उनके अनुसार मेयर को कानूनन प्रशासनिक कार्यों में कार्यकारी अधिकार प्राप्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई और प्रशासनिक निर्णय लेने की शक्तियों का इस्तेमाल संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुसार नगर आयुक्त स्तर से किया जाना चाहिए।

उन्होंने निगम के बजट, निविदा और विकास कार्यों से जुड़े नियमों की भी चर्चा की। अधिकारियों से कहा गया कि वे नियम-कानून के साथ अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए निर्णय लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार के आरोप या दंडात्मक कार्रवाई की स्थिति उत्पन्न न हो।

बोर्ड बैठक का एजेंडा नियमों के अनुसार तय करने की सलाह

सरयू राय ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक का एजेंडा नगर आयुक्त स्वयं निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि बैठक की अध्यक्षता मेयर करें, लेकिन बैठक का संचालन अपर नगर आयुक्त अथवा उप नगर आयुक्त द्वारा किया जाना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से मानगो के विकास के लिए स्पष्ट योजना तैयार करने, विकास कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करने और उन्हें समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की सलाह दी।

पार्षदों के प्रशिक्षण की भी पहल

सरयू राय ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभागीय मंत्री से फोन पर बात कर नगर निकायों के वार्ड पार्षदों की प्रमंडलवार बैठक आयोजित करने तथा उनकी उपस्थिति में आवश्यक सलाह एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि पार्षदों और निगम के अधिकारियों को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी होना जरूरी है।

बैठक के अंत में सरयू राय ने निगम अधिकारियों को आश्वस्त किया कि नियमों के अनुरूप काम करने पर उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से अपनी शक्तियों और जिम्मेदारियों को समझते हुए निष्पक्षता तथा विवेक के साथ निर्णय लेने की अपील की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment