जमशेदपुर, 10 अगस्त, 2026: नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 का सोमवार को जमशेदपुर में शानदार आगाज हुआ। पहले दिन दो चरणों में कुल आठ मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
10 से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही यह सब-जूनियर चैंपियनशिप झारखंड के विभिन्न हिस्सों से उभरती युवा हॉकी प्रतिभाओं को एक मंच पर ला रही है और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल में अपने कौशल को निखारने का अवसर प्रदान कर रही है। उद्घाटन समारोह में हॉकी झारखंड के विशिष्ट प्रतिनिधियों—श्री बिजय शंकर, महानिदेशक, हॉकी झारखंड; श्री मनोज कोनबेगी, महासचिव, हॉकी झारखंड; और सुश्री चंद्रेयी मजूमदार, उपाध्यक्ष, हॉकी झारखंड—की गरिमामयी उपस्थिति रही। सब-जूनियर वर्ग में पूल ए में एनटीएचए के साथ सिमडेगा, गुमला और रामगढ़ की टीमें हैं, जबकि पूल बी में खूंटी, हजारीबाग, रांची और पश्चिमी सिंहभूम की टीमें शामिल हैं।
| पूल-ए | पूल-बी |
| एनटीएचए | खूंटी |
| सिमडेगा | हजारीबाग |
| गुमला | रांची |
| रामगढ़ | पश्चिमी सिंहभूम |
पहले दिन के परिणाम: पहला चरण
- सिमडेगा 17–0 रामगढ़ — प्लेयर ऑफ द मैच: हेमंत कुमार (रामगढ़)
- एनटीएचए 3–1 गुमला — प्लेयर ऑफ द मैच: जनमजय गोप (गुमला)
- खूंटी 3–0 रांची — प्लेयर ऑफ द मैच: प्रवीण कोनगाड़ी (खूंटी)
| पूल | टीम | स्कोर | स्कोर | टीम |
| A | सिमडेगा(अनुपम हेमरोम – 3दानियाल डोडरे – 1सुमित किंडो – 1अनुज तिग्गा – 1बिपुल लकड़ा – 1अरपन बाड़ा – 2निशांत सुरिन – 2गुलशन होरो – 1अनुराग सुरिन – 1सुमंत सोरेंग – 1सैमुअल मिंज – 2सुमित उरांव – 2) | 18 | 0 | रामगढ़ |
| A | एनटीएचए(आशीष तानी पूर्ति – 3) | 3 | 1 | गुमला (एंजिल) |
| B | खूंटी(साहिल होरो – 1बिरसा डोडरे – 1 प्रवीण कोनगाड़ी – 1) | 3 | 0 | रांची |
| B | हजारीबाग(मैटियस – 1सागर – 1रितेश – 3निखिल – 2मंगल देव – 2विवेक – 1अमरेन – 1) | 11 | 0 | पश्चिमी सिंहभूम |
- हजारीबाग 11–0 पश्चिमी सिंहभूम — प्लेयर ऑफ द मैच: अमरेन (हजारीबाग)
| पूल | टीम | स्कोर | स्कोर | टीम |
| A | गुमला(जोहान – 5अनुज – 4अनुप – 2आदम – 2आशीष – 3रोशन – 2एंजिल – 11जनमयय – 3) | 33 | 0 | रामगढ़ |
| A | एनटीएचए(आशीष तानी पूर्ति – 1जायसन कंडुलना – 1करण – 1सुनील – 1) | 4 | 0 | सिमडेगा |
| B | खूंटी(बिरसा डोडरे – 1 सचिन – 4अनुज – 1अमृत – 2बिरसा हेम्ब्रोम – 2) | 10 | 0 | पश्चिमी सिंहभूम |
| B | हजारीबाग(अमरेन – 1) | 1 | 3 | रांची(कंचन भेंगरा – 1जॉन जयवंत – 2) |
दूसरा चरण
- गुमला 33–0 रामगढ़ — प्लेयर ऑफ द मैच: एंजिल कंडुलना (गुमला)
- एनटीएचए 4–0 सिमडेगा — प्लेयर ऑफ द मैच: सैमुअल मिंज (सिमडेगा)
- खूंटी 10–0 पश्चिमी सिंहभूम — प्लेयर ऑफ द मैच: मोहित (पश्चिमी सिंहभूम)
- हजारीबाग 1–3 रांची — प्लेयर ऑफ द मैच: जॉन धन (रांची)
नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 12 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। टीमें अपने पहले दिन के प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए प्रतियोगिता के अगले चरण में जगह बनाने के लिए मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी।
एचएएफ के बारे में
हॉकी ऐस फाउंडेशन (एचएएफ) टाटा स्टील और टाटा ट्रस्ट की संयुक्त पहल है, जिसके अंतर्गत नवल टाटा हॉकी अकादमी (जमशेदपुर) तथा ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (भुवनेश्वर) संचालित होते हैं। यह फाउंडेशन जमीनी स्तर से लेकर उच्च प्रदर्शन स्तर तक हॉकी के पुनरुत्थान और विकास के लिए समर्पित है। विश्वस्तरीय कोचिंग, आधुनिक तकनीकी एवं वीडियो एनालिटिक्स तथा खिलाड़ियों के समग्र विकास पर केंद्रित प्रशिक्षण के माध्यम से एचएएफ लगातार ऐसी प्रतिभाओं को तैयार कर रहा है, जो आगे चलकर भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीमों का हिस्सा बन रही हैं।















