जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में जुबली पार्क रोड के पास हुई चेन छिनतई की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटा गया चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
क्या थी घटना?
घटना 31 जुलाई 2026 की रात्रि की है, जब साकची थाना अंतर्गत जुबली पार्क रोड पर रौनक फूड कॉर्नर के सामने वादी सुरज दास की मां चंदना दास टहल रही थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों द्वारा उनके गले से सोने का चेन छीन लिया गया था। इस मामले में साकची थाना में कांड संख्या 58/2026, धारा 304(2)/3(5) बीएनएस (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस टीम का गठन और गिरफ्तारी
मामלה की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था।
टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को धर दबोचा:
- राहुल गोप उर्फ बल्ले (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता- विजय गोप, निवासी- भालुबासा गौड़ बस्ती, राजा मेडिकल के समीप, थाना- सीतारामडेरा, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
- आमीर सरफराज (उम्र करीब 26 वर्ष), पिता- सरफराज आलम, निवासी- भालुबासा मुस्लिम बस्ती, होल्डिंग संख्या- 360/एफ, थाना- सीतारामडेरा, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
पुछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर राहुल गोप के पास से छिना गया सिटी गोल्ड का चेन और आमीर सरफराज के घर से घटना में प्रयुक्त काला रंग की हीरो मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या- JH05CV6640) बरामद की गई।
अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास
राहुल गोप उर्फ बल्ले का आपराधिक इतिहास:
- सीतारामडेरा थाना कांड संख्या- 159/21, दिनांक 11.09.21, धारा- 387, 307, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट।
- गोलमुरी थाना कांड संख्या- 129/21, दिनांक 11.09.21, धारा- 392 भादवि एवं 25(1-बी)ए/26/27 आर्म्स एक्ट।
- आजाद नगर थाना कांड संख्या- 95/21, दिनांक 10.09.21, धारा- 387, 307, 506, 120(बी)/34 भादवि एवं 25(1-बी)ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट।
- एमजीएम थाना कांड संख्या- 49/25, दिनांक 23.03.25, धारा- 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट।
- एमजीएम थाना कांड संख्या- 47/25, दिनांक 22.03.25, धारा- 126(2)/115(2)/329(3)/109(2)/351(3)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट।
आमीर सरफराज का आपराधिक इतिहास:
- साकची थाना कांड संख्या- 47/21, दिनांक 12.04.21, धारा- 392 भादवि।
- सोनारी थाना कांड संख्या- 207/21, दिनांक 07.12.21, धारा- 392 भादवि।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी
इस सफल उद्भेदन और गिरफ्तारी अभियान में साकची थाना प्रभारी पुअनि गोपाल कृष्ण यादव, पुअनि अमित कुमार चौधरी, पुअनि हरि महतो और पुअनि जितेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल रहे।












