मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

17 अवैध हथियार व माओवादी संगठन से संबंध मामले में आरोपी को 7 वर्ष कारावास की सजा

On: July 14, 2026 9:30 PM
Follow Us:
The News Frame 1 5
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना कांड संख्या 09/2017 में अवैध हथियार और प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से संबंध रखने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेटेया थाना में 13 अक्टूबर 2017 को धारा 25(1-ए) आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट तथा 10/13/39 यूएपीए एक्ट के तहत बीमा पुरती (पिता- स्व. सोनु पुरती), निवासी पटेता टोला हतनाबेड़ा, थाना जेटेया, जिला पश्चिमी सिंहभूम के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पुलिस को 12 अक्टूबर 2017 को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के लिए कार्य कर रहा है तथा उसके पास अवैध हथियार एवं गोली-बारूद मौजूद हैं। सूचना के आधार पर हतनाबेड़ा से हेस्सापी रोड पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस दल को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के क्रम में उसके पैंट की जेब से 7.62 एमएम एसएलआर के 15 जीवित कारतूस बरामद किए गए। कारतूसों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया।

मामले के अनुसंधान के दौरान चाईबासा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा तथा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित कर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया। सत्रवाद संख्या 248/2019 के तहत चले विचारण के बाद 14 जुलाई 2026 को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की अदालत ने आरोपी बीमा पुरती को दोषी पाते हुए धारा 25(1-ए) आर्म्स एक्ट के तहत 7 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

न्यायालय के इस फैसले को पुलिस ने अवैध हथियारों और उग्रवादी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 12 5

Jagannathpur में दूसरी पत्नी को घर लाने के विवाद में पहली पत्नी की हत्या पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Untitled Design 3 6

शादी से 3 दिन पहले होने वाले पति की Murder जीजा के प्यार में अंधी हुई उर्मिला ने रची खौफनाक साजिश जानिए गिरिडीह नीरज हाजरा मर्डर केस

Untitled Design 25 3

Jamshedpur के सिदगोड़ा में युवक पर धारदार हथियार से हमला 10 हजार रुपये लूटने का आरोप टीएमएच में चल रहा इलाज

Untitled Design 5 8

मानगो में राहुल बच्चा Murder फरार मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूला

The News Frame 19

बहरागोड़ा में ₹1.5 करोड़ कीमत के 1.095 किलोग्राम पन्ने के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

Gaziyabaad

Ghaziabad में दरिंदगी: 7 साल की बच्ची का अपहरण कर गैंगरेप और हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!