नई दिल्ली/वियतनाम। वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फ़ू क्वॉक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद वियतनामी सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। भारत सरकार और वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास भी स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्पीडबोट पर 32 भारतीय पर्यटकों के अलावा चालक दल के कुछ सदस्य और अन्य कर्मचारी सवार थे। 11 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे नाव फ़ू क्वॉक के पास समुद्री क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि होन मे रुट न्गोआई से करीब 400 मीटर आगे बढ़ने के बाद स्पीडबोट में अचानक खराबी आई और वह पलट गई। नाव के पलटते ही उसमें सवार यात्री और चालक दल के सदस्य समुद्र में गिर गए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अब तक 23 लोगों को समुद्र से निकालकर किनारे लाया गया है। बचाए गए लोगों का इलाज किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त स्पीडबोट का रजिस्ट्रेशन नंबर एजी 26751 बताया गया है और यह मिन्ह हुई फ़ू क्वॉक ट्रेडिंग एंड टूरिज्म कंपनी लिमिटेड से संबंधित बताई जा रही है।

तेज हवा और ऊंची लहरों के बीच चला बचाव अभियान
हादसे से जुड़े वीडियो में समुद्र में तेज हवा और ऊंची लहरें दिखाई दे रही हैं। राहत एवं बचाव दल पानी में फंसे लोगों की ओर लाइफगार्ड और जीवन रक्षक उपकरण फेंकते नजर आए। वहीं, जेट स्की की मदद से बचाए गए यात्रियों को तेजी से किनारे तक पहुंचाया गया।
सीमा सुरक्षा बल की ओर से बचाव अभियान में दो नौकाएं और 35 जवान तैनात किए गए। इसके अलावा नौसेना, तटरक्षक बल और अन्य संबंधित एजेंसियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में हिस्सा लिया।
यह हादसा होन मे रुट द्वीप के पास हुआ है। यह इलाका अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और कोरल रीफ डाइविंग के लिए पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। फ़ू क्वॉक आने वाले पर्यटक आमतौर पर नाव के जरिए इस द्वीप तक पहुंचते हैं। समुद्री परिस्थितियों के आधार पर यात्रा में करीब 20 से 40 मिनट का समय लगता है।
भारतीय दूतावास ने बनाए कंट्रोल रूम
वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने घटना के बाद भारतीय नागरिकों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में बनाए गए कंट्रोल रूम से +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा हनोई में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका संपर्क नंबर +84 91 308 9165 है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि अधिकारियों से लगातार जानकारी जुटाई जा रही है और हताहतों से संबंधित पुष्टि होने के बाद आगे की सूचना साझा की जाएगी।
तेलंगाना सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के एनआरआई प्रकोष्ठ ने भी सहायता और समन्वय के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। इसके लिए 9885371189, 7997959754, 9989654807 और 7997959779 नंबर जारी किए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में दो लोग आंध्र प्रदेश से बताए जा रहे हैं, जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, सभी मृतकों और घायलों से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ू क्वॉक के पास हुए इस नाव हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना को दुखद बताते हुए जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। भारतीय अधिकारी वियतनाम के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख और संवेदना जाहिर की। उन्होंने विदेश मंत्रालय से वियतनामी अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास हादसे से प्रभावित भारतीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी दुर्घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान और प्रभावित लोगों की पहचान से जुड़ी प्रक्रिया जारी है। भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
32 भारतीय पर्यटकों के नाम इस प्रकार हैं। –
- Balasubramani Palanisamy
- Selvam Pitchiah
- Senthil Kumar Jayavel
- Sivakumar Muthukumarasamy
- Nirmal Kumar Sethuraman
- Murugu Prabhu Arumugam
- Ruban Selva Nathan Jacob Yesupatham
- Sridhar Dharmarajan
- Vigneshwar Radhakrishnan Gopal
- Ramasubbu Annavi
- Abuthalkha Zahirudeen
- Sridhar Sundarrajan
- Vamsheedhar Cellur Ramaraj
- Senjadevi Kuppusamy
- Nagalamudayan Selvan
- Nallapeta Adiseshaiah Raviteja
- Shaik Abdullah Abdul Majeed
- Rajeev Kalaivanan
- Balaji Natesan
- Vinay Kumar Chitharaman Bhaskaran
- Ravisankar Sugumaran
- Vimal Uttam Chand
- Santosh Kumar Shantilal Jain
- Babu Kuppuswamy
- Ilangairajan Sinnasamy
- Vasantha Kumar Anandhan
- Sreedhar Mudiam
- Jaya Lakshmi Gelli
- Kishore Gelli
- Avinash Chetiyya Thomas Thomas
- Loreni Thomas
- Ramesh Kumar Pachiyappan
नोट: ये नाव में सवार 32 भारतीय पर्यटकों की सूची है, मृतकों की सूची नहीं।
Vietnam Boat Accident, Phu Quoc Boat Accident, Indian Tourists Vietnam Accident, Vietnam Speedboat Accident, 32 Indian Tourists, Vietnam Boat Tragedy, Phu Quoc Island Accident, Indian Tourists Boat Capsized, Vietnam Accident News, PM Modi Vietnam Boat Accident, Vietnam Indian Embassy, Indian Tourists Accident, Vietnam Boat Accident 2026, फ़ू क्वॉक नाव हादसा, वियतनाम नाव हादसा, भारतीय पर्यटक वियतनाम, स्पीडबोट हादसा, 32 भारतीय पर्यटक, वियतनाम हादसा ताजा खबर
















