मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर मत्स्य पालकों को किया गया सम्मानित, मत्स्य पलकों के बीच 1 करोड़ 60 लाख मत्स्य स्पॉन का वितरण

On: July 10, 2026 9:04 PM
Follow Us:
The News Frame 3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (10 जुलाई) के अवसर पर जिला मत्स्य कार्यालय भवन, जमशेदपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू तथा विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा थे। वहीं मत्स्य निदेशालय, रांची से उप मत्स्य निदेशक श्री मनोज कुमार ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती अलका पन्ना, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार वर्मा, जिले के मत्स्य मित्र, मत्स्य पालक एवं महिला उद्यमी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उप मत्स्य निदेशक श्री मनोज कुमार ठाकुर ने मत्स्य पालकों एवं मत्स्य मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने तथा मत्स्य पालन को स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बनाने पर बल दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती बारी मुर्मू एवं विशिष्ट अतिथि श्री पंकज सिन्हा ने भी मत्स्य पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मत्स्य पालकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के आठ मत्स्य बीज उत्पादकों के बीच 1 करोड़ 60 लाख मत्स्य स्पॉन का वितरण किया गया। साथ ही जिले के उत्कृष्ट मत्स्य मित्रों एवं महिला उद्यमियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्रीमती नमिता नन्दी (पोटका), श्रीमती पार्वती हांसदा (जादूगोड़ा), श्रीमती दीपाली महतो (जमशेदपुर), श्री राजन कुमार सिन्हा (जमशेदपुर), श्री स्वप्न कुमार कैवर्त (पटमदा), श्री प्रधनचन्द महतो (बोड़ाम) एवं श्री वीरसिंह बेसरा (डुमरिया) शामिल रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में मत्स्य पालन के माध्यम से रोजगार सृजन, उत्पादन वृद्धि तथा जिले में मत्स्य क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!