मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुहर्रम-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, केंद्रीय शांति समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा

On: June 20, 2026 9:58 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 20 जून: मुहर्रम-2026 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों, विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

शांति समिति एवं अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने स्थानीय समस्याओं और आवश्यक सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया। उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों को सभी सुझावों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पर्व के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें तथा पर्व के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखें। उन्होंने जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय ने कहा कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है। संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा नहीं करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

उपायुक्त ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की समृद्ध परंपरा वाला जिला है, जहां सभी समुदायों के सहयोग से पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होते रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना है।

बैठक में अपर उपायुक्त, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर निकायों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा केंद्रीय शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment