मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

DM की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न जनहित योजनाओं में तेजी लाने और विभागीय समन्वय मजबूत करने के निर्देश

810c92dedce0cbe5e9d700a4ea327a2e
On: June 17, 2026 7:49 PM
Follow Us:
Untitled Design 36 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

पूर्वी सिंहभूम: जिला समाहरणालय सभागार में DM राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनहित से जुड़ी योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। इस दौरान उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

Headlines

A 2

विकास योजनाओं में समन्वय बढ़ाने पर दिया गया जोर

बैठक में आधारभूत संरचना विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यक्रमों, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासनिक सफलता विभागों के बीच बेहतर तालमेल और सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी योजना में समन्वय की कमी नहीं होनी चाहिए ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की NPCI मैपिंग जल्द पूरी करने के निर्देश

बैठक में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की NPCI मैपिंग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) को सभी बैंक शाखाओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा, जिससे लाभार्थियों को बार-बार प्रखंड कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर योजना का लाभ मिल सके।

सर्वजन पेंशन योजना का एक सप्ताह में होगा भौतिक सत्यापन

DM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वजन पेंशन योजना के सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए। इसके अलावा आवास योजना के संभावित लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ ग्राम सभा की स्वीकृति लेकर किया जाए तथा उसकी सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

मनरेगा जॉब कार्ड का ई-वेरिफिकेशन 1 जुलाई से पहले पूरा करने का निर्देश

बैठक में मनरेगा के अंतर्गत जारी सभी जॉब कार्डों के ई-वेरिफिकेशन कार्य की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि यह कार्य 1 जुलाई से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समयसीमा का पालन करने और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

जर्जर सरकारी भवनों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की होगी कार्रवाई

बैठक में सभी प्रखंडों के जर्जर एवं अनुपयोगी आवासीय भवनों को चिन्हित करने तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें कंडम घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इससे सुरक्षा संबंधी जोखिम कम होंगे और नई योजनाओं के लिए भूमि का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।

सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में बनेगी पार्किंग, शुल्क रहेगा अधिकतम 10 रुपये

बैठक में जानकारी दी गई कि सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में पार्किंग निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। उपायुक्त ने जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया और पार्किंग शुल्क अधिकतम 10 रुपये निर्धारित करने को कहा ताकि आम नागरिकों को सुविधा मिल सके।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों में लाई जाएगी तेजी

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में चल रहे आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सड़क सुरक्षा को लेकर NHAI और परिवहन विभाग को दिए निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर पारडीह से बहरागोड़ा तक चिन्हित स्थलों पर वाहनों की गति सीमा की निगरानी करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वेस्ट-टू-आर्ट पार्क के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश

बैठक में सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा वेस्ट-टू-आर्ट पार्क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करें। इसके साथ ही जिला स्तरीय कार्यालयों के रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

नशामुक्ति अभियान को लेकर चलाया जाएगा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम

DMने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

बैठक के अंत में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

बैठक के समापन पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों ने स्वयं नशापान से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला समन्वय समिति की इस बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विभागों के बीच बेहतर तालमेल, समयबद्ध कार्य निष्पादन और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से ही जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में लिए गए निर्णयों से जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Untitled Design 14 5

होमगार्ड जवानों के लंबित वेतन payment की उठी मांग कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष राजा कालिंदी ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Untitled Design 11 7

Birsanagar पीएम आवास के लाभुकों को आज मिलेगी चाबी सरयू राय ने दी बधाई

Untitled Design 10 6

Telegram Ban in India टेलीग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी और अवैध कंटेंट फैलाने के आरोप क्यों लगे? जानिए पूरा मामला

Untitled Design 3 6

Namkum स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला RPF जवान का शव तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग जांच में जुटी पुलिस

Untitled Design 1 7

RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड पुलिस हिरासत से फरार आरोपी मुठभेड़ में घायल ISI कनेक्शन की आशंका से जांच तेज

Untitled Design 40 1

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने केंद्रीय कारा Ghaghidih साकची कारा एवं संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण सुरक्षा एवं पुनर्वास व्यवस्था को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied