मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Intercity पकड़ने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

On: June 16, 2026 3:15 PM
Follow Us:

सरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामजी पासवान, पिता बासुदेव पासवान, के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार रामजी पासवान प्रतिदिन की तरह सुबह कोडरमा स्थित अपने कार्यस्थल जाने के लिए घर से निकले थे। वे नियमित रूप से हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से Intercity ट्रेन पकड़कर कोडरमा जाया करते थे। बताया जाता है कि सुबह करीब सात बजे प्लेटफार्म संख्या-3 के समीप यह हादसा हुआ।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामजी पासवान प्लेटफार्म संख्या-2 से प्लेटफार्म संख्या-3 की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डाउन लाइन से गुजर रही एक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभ में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उनकी शिनाख्त की गई।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन स्टेशन पहुंचे। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं बागोडीह गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संदेश

“रेलवे ट्रैक पार करना या जल्दबाजी में प्लेटफार्म बदलना जानलेवा साबित हो सकता है। यात्रियों को हमेशा फुटओवर ब्रिज या निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करना चाहिए तथा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन कर अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment