मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक, सोशल मीडिया अफवाहों पर भी रहेगी नजर

On: May 20, 2026 9:05 AM
Follow Us:

– बकरीद को लेकर आजादनगर थाना शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

जमशेदपुर : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने को लेकर आजादनगर थाना शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया और लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वी सिंहभूम के एसडीएम अर्नव मिश्रा ने कहा कि बकरीद के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

मस्जिदों और ईदगाहों के पास सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

थाना प्रभारी ने कहा कि बकरीद के अवसर पर सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक पोस्टों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुर्बानी के बाद वेस्ट मैनेजमेंट की विशेष व्यवस्था

मांगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त चंदन कुमार ने जानकारी दी कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले वेस्ट मटेरियल के उचित निष्पादन के लिए मुर्दा मैदान में गड्ढों की व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य शहर में साफ-सफाई बनाए रखना और लोगों को असुविधा से बचाना है।

धर्मगुरुओं ने भी की नियमों के पालन की अपील

बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और केवल निर्धारित सरकारी नियमों के अनुसार ही कुर्बानी दी जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

बैठक में मुफ्ती निशात आलम, अब्दुल मलिक मिस्बाही, इमाम नूरानी मस्जिद रियाजुद्दीन, कारी असलम रब्बानी, इमाम आफताब कादरी सहित कई धर्मगुरु एवं वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। सभा का संचालन आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसआई मनीष कुमार राय ने दिया।

इसके अलावा डॉ. ताहिर हुसैन, शाहिद परवेज, सोहैल अख्तर, अभिनव कुमार, राजी नौशाद, जमील असगर, राजा गोराई, बाबलू नौशाद, सरदार राज सिंह और शाकिर अजीमाबादी सहित कई गणमान्य नागरिक बैठक में मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment