
- मानगो स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कई लोग हुए शामिल
जमशेदपुर : भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने मंगलवार को मानगो स्थित अपने आवास पर हुतात्मा पंडित नाथूराम गोडसे की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में महासभा से जुड़े कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि इतिहास के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर आज भी चर्चा की आवश्यकता है। उन्होंने अपने संबोधन में विभाजन काल और तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि यदि उस समय कुछ घटनाएं अलग तरीके से नहीं घटी होतीं, तो भारत के और अधिक हिस्सों के विभाजन की आशंका थी। उन्होंने रावलपिंडी से ढाका तक प्रस्तावित बताए गए एक गलियारे का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे देश की भौगोलिक स्थिति पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता था।

कई सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक रहे मौजूद
कार्यक्रम में मधु सिन्हा, निशा वाणी, मुरारी लाल अग्रवाल, सुमित राज कात्यायन, बिदेह नंदिनी चौधरी, लक्ष्मी गुंसाईं, ओम प्रकाश अग्रवाल, गोविंद रंजन तथा कृष्णा कुमार साहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
भारतीय जन महासभा की ओर से बताया गया कि संगठन से जुड़े देश-विदेश के अनेक लोगों ने भी विभिन्न स्थानों पर जयंती कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोशल मीडिया पर भी चर्चा
कार्यक्रम के बाद इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई। कुछ लोगों ने इसे ऐतिहासिक दृष्टिकोण से जोड़कर देखा, वहीं कई लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दीं।














