मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Adityapur में इण्डियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, MSME क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

On: May 15, 2026 9:06 PM
Follow Us:

Adityapur: इण्डियन ओवरसीज बैंक की आदित्यपुर शाखा का उद्घाटन वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक सुशांत कुमार भोई द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सुशांत कुमार भोई ने कहा कि इण्डियन ओवरसीज बैंक की आदित्यपुर शाखा क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक आधुनिक एवं सुलभ बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैंक विभिन्न बैंकिंग उत्पादों एवं योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) का प्रमुख केंद्र है और बैंक इस क्षेत्र के उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैंक उद्यमियों को वित्तीय सहायता, ऋण सुविधा तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे स्थानीय व्यापार और उद्योग को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ठाकुर दास मार्डी सहित दीपांकर टूडू, अभिनंदन किशोर, रुपेश कुमार सिंह, प्रतीक्षा सिन्हा, मीनाक्षी बेहेरा, धीरज कुमार चौधरी, अरूण कुमार कण्डूलणा एवं आरती चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी दी। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

विधायक सरयू राय स्वस्थ: वायरल संक्रमण और अत्यधिक थकान के बाद अस्पताल में हो रहा सुधार, समर्थकों से मिलने न आने की अपील

Leave a Comment