
रांची:राजधानी रांची के चर्चित बड़ा तालाब क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक वृद्ध महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की नजर जब तालाब में तैरते शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
प्राथमिक जांच में महिला की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि, अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है ताकि महिला की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर कोई साजिश।














