मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बिहार के नालंदा में सनसनी,शादी के 6 दिन बाद युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त ही निकले कातिलBIHAR:

On: April 26, 2026 9:49 AM
Follow Us:

BIHAR: बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी के महज 6 दिन बाद ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो बिंद थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि राहुल की शादी इसी महीने 20 अप्रैल को हुई थी और घर में अभी शादी की खुशियां खत्म भी नहीं हुई थीं कि यह दर्दनाक घटना हो गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे राहुल खाना खाने के बाद घर पर था। तभी उसके दो दोस्त उसे जीरायन नदी में मछली मारने के बहाने अपने साथ ले गए। परिवार को जरा भी अंदेशा नहीं था कि वही दोस्त उसकी जान के दुश्मन बन जाएंगे।

रविवार तड़के करीब 3 बजे राहुल के छोटे भाई को एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें बताया गया कि राहुल को गोली लगी है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां राहुल गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हत्याकांड से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया और परिवार का इकलौता सहारा छिन गया। राहुल अपने परिवार का बड़ा बेटा था और डेकोरेशन का काम कर घर चलाता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment