मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

देश को झकझोर देने वाली वारदात,IRS अफसर की बेटी की हत्या, रेप के बाद गला घोंटा आरोपी फरार

On: April 26, 2026 9:24 AM
Follow Us:

Nation: राजधानी नई दिल्ली से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक IRS अफसर के घर उनकी 22 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती घर में अकेली थी और UPSC की तैयारी कर रही थी।

घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है, जब माता-पिता रोज की तरह जिम गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने बेटी का शव कमरे में पड़ा देखा। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पुलिस जांच में घर का 19 वर्षीय पूर्व नौकर मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह करीब 8 महीने तक घर में काम करता रहा था, लेकिन एक महीने पहले उसे कथित गड़बड़ी के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इस वारदात से एक रात पहले 21 अप्रैल को अलवर जिले के राजगढ़ इलाके में भी एक महिला से दुष्कर्म किया था। इस संबंध में भी केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली और अलवर पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। कुल 9 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें कई थाना क्षेत्रों की पुलिस शामिल है। आरोपी के पिता समेत 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह घटना न सिर्फ राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में बढ़ते अपराध को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment